टेलीकॉम संस्था के मामले में कलेक्टर ने फेल किए भूमाफियाओं के मंसूबे, कॉलोनी को नहीं मिली पूर्णता की अनुमति

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left


इंदौर। टेलीकॉम गृह निर्माण संस्था के मामले में भूमाफियाओं को बड़ा झटका लगा है। कलेक्टर शिवम वर्मा की सख्ती के बाद देवगुराड़िया क्षेत्र में विकसित एक कॉलोनी को पूर्णता प्रमाण पत्र देने पर रोक लगा दी गई है। कॉलोनी की जमीन वर्ष 2022 में सीलिंग की भूमि घोषित की जा चुकी है। ऐसे में कॉलोनी संचालक को पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने से पहले सीलिंग अधिनियम की धारा-20 के तहत अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

कॉलोनी सेल ने जारी किया पत्र

कलेक्टर कार्यालय (कॉलोनी सेल) की ओर से 6-10-2026 को आवेदक अध्यक्ष, टेलीकॉम गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित, इंदौर को इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। इसमें ग्राम देवगुराड़िया, तहसील बिचौली हप्सी स्थित भूमि सर्वे नंबर 66/2, 138/3 और 139/2 की कुल 3.696 हेक्टेयर जमीन पर विकसित कॉलोनी के पूर्णता प्रमाण पत्र के आवेदन पर जवाब दिया गया है। पत्र के अनुसार, कॉलोनी के विकास से संबंधित नगर भूमि सीमा अधिनियम 1976 की धारा 19(5) और 20(क) के तहत छूट एवं अनुमति की शर्तों के उल्लंघन को लेकर पहले से मामला सामने आया था। इस संबंध में तत्कालीन कलेक्टर द्वारा 4 नवंबर 2022 को जारी आदेश का भी उल्लेख किया गया है।

सीलिंग की जमीन होने से अटका मामला

कलेक्टर कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि संबंधित भूमि को वर्ष 2022 में सीलिंग की भूमि घोषित किया गया था। इसलिए नगर भूमि सीमा अधिनियम की धारा-20 के अनुसार कलेक्टर से निर्धारित शर्तों के तहत छूट अथवा अनुमति लेना जरूरी है। पत्र में यह भी कहा गया है कि संबंधित भूमि के संबंध में धारा-20 के तहत आज दिनांक तक कोई अनापत्ति प्राप्त नहीं हुई है और न ही भूमि को सीलिंग मुक्त किए जाने का प्रमाण उपलब्ध कराया गया है। ऐसे में कॉलोनी संचालक को पहले धारा-20 की अनुमति प्राप्त करनी होगी। इसके बाद ही कॉलोनी को पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने पर विचार किया जा सकेगा।

भोपाल से बनाया गया था दबाव

भूमाफियाओं ने कॉलोनी के पूर्णता प्रमाण पत्र के लिए भोपाल से दबाव बनवाया था। कुछ नेताओं से भी फोन करवाए गए थे। चूंकि इस मामले में कलेक्टर सतर्क थे, इसलिए उन्होंने इसकी जांच करा ली। कलेक्टर ऐसे कई मामलों की जांच पहले से ही करा रहे हैं।

एक भूमाफिया ले रहा सबका ठेका

ताज्जुब की बात यह है कि भूमाफियाओं पर लगातार कार्रवाई के बाद भी वे सक्रिय हैं और सरकारी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों क मिलीभगत से अपना काम निकालने में लगे हैं। इससे जहां सरकार को करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं आम जनता को भी राहत नहीं मिल पा रही ह। बताया जाता है कि इन दिनों एक कुख्यात भूमाफिया ऐसे कामों की सुपारी ले रहा है। वह एक जेल रिटर्न भूमाफिया के सारे काम निपटा रहा है।

लगातार बढ़ती जा रही है गंदगी

इंदौर में भूमाफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे लगातार आम जनता को लूटने का काम कर रहे हैं। इंदौर की अधिकांश गृह निर्माण संस्थाओं में इन्हीं भूमाफियाओं के कारण असली सदस्यों को आज तक प्लॉट नहीं मिले। विडंबना यह कि कार्रवाई के बाद भी इन पर कोई असर नहीं पड़ता। अब समय है कि इंदौर से इस गंदगी को खत्म किया जाए। इसके लिए एक बार फिर भूमाफियाओं के खिलाफ व्यापक अभियान चलाना होगा।

कभी भोपाल, कभी उज्जैन के नाम पर काम

ये भूमाफिया कभी भोपाल तो कभी उज्जैन के नाम पर सरकारी अफसरों पर दबाव बनाते हैं। कभी किसी बाहुबली विधायक के नाम पर तो कभी भाजपा के किसी बड़े पदाधिकारी के नाम पर काम कराया जा रहा है। लेकिन, इन सबके बीच आम जनता जो वर्षों से प्लॉट का आस लगाए बैठी है, उसका लगातार नुकसान हो रहा है।

हिना पैलेस में भी बिकते जा रहे प्लॉट

ताज्जुब इस बात का है कि जिन कॉलोनियों पर पहले कार्रवाई हो चुकी है, उसमें भी ये भूमाफिया अपनी मनमानी लगातार कर रहे हैं। हिना पैलेस कॉलोनी का मामला ऐसा ही है। इसमें एक भूमाफिया ने जितनी जमीन है, उससे ज्यादा प्लॉट बेच दिए, फिर भी बिक्री जारी है। शहर में यह चर्चा का विषय है कि आखिर कौन सी जमीन बेची जा रही है। यह वही कॉलोनी है, जिस पर तत्कालीन कलेक्टर मनीष सिंह ने कार्रवाई की थी।

भूमाफियाओं को मिल गया है एक नया मुर्गा

सूत्र बताते हैं कि भूमाफिया यह दावा कर रहे हैं कि उनको एक नया मुर्गा मिल गया है। पहले शहर में जमीनों के धंधे में इनका अच्छा नाम था, लेकिन पता नहीं अब वे भी भूमाफियाओं के साथ गलत धंधे में कैसे उतर गए। इन दिनों यह सेठ भूमाफियाओं से लगातार विवादित जमीनें खरीद रहे हैं। हिना पैलेस में भी नए मुर्गे ने काफी जमीनें खरीदी हैं। अब देखना यह है कि नए सेठ इन भूमाफियाओं से कैसे निकलेंगे।

सबको उलझा कर खुद कमाने की नई तरकीब

इन दिनों भूमाफियाओं ने एक नया खेल शुरू कर दिया है। वे जमीनों के सौदे कर सबको उलझाते रहते हैं और बाद में विवाद सुलझाने के नाम पर भी पैसे वसूलते हैं। हर गृह निर्माण संस्था और कॉलोनियों में यही हो रहा है। इसके बाद भी ये भूमाफिया नहीं रुकते और किसी दूसरे मुर्गे की तलाश में जुट जाते हैं।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल में 146 करोड़ की लागत से वंदे भारत ट्रेनों का आधुनिक मेंटेनेंस डिपो बनेगा

भोपाल में वंदे भारत मेंटेनेंस डिपो के पहले चरण का निर्माण 146 करोड़ रुपये से शुरू। सितंबर 2027 तक छह अनुरक्षण लाइनें तैयार होंगी।

संविधान दिवस पर CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, 100 बार संशोधन का आरोप

संविधान दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर भारतीय संविधान में 100 से अधिक संशोधन करने का आरोप लगाया। कार्यक्रम में कई मुद्दे उठे।

इंदौर-1 विधानसभा में वोटर लिस्ट में संदिग्ध नाम, कैलाश विजयवर्गीय क्षेत्र में जांच तेज

इंदौर-1 विधानसभा में मतदाता सूची में संदिग्ध नामों की जांच तेज हुई। निर्वाचन कार्यालय ने 23 नाम हटाने के आवेदन और नए फॉर्म-6 की पड़ताल शुरू की।

सिवनी में खवासा-टुरिया मार्ग पर सड़क पार करता बाघ, चालक रुके वाहन

सिवनी के खवासा-टुरिया मार्ग पर बाघ के सड़क पार करने से वाहन रुके। हिंदी फोकस कीफ्रेज: खवासा-टुरिया मार्ग पर बाघ। वीडियो वायरल।

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने इंदौर को बताया स्वच्छता का ट्रेंडसेटर

स्वच्छता का ट्रेंडसेटर इंदौर को केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने देश के लिए मिसाल बताया। इंदौर लगातार 8 साल से सबसे स्वच्छ शहर बना हुआ है।

इंदौर में बढ़ी ठंड, रात का तापमान 10 डिग्री के करीब पहुंचा

इंदौर में बढ़ी ठंड के असर से रात का तापमान 10 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सामान्य से 3 डिग्री कम तापमान बताया।

JK में जैश-लश्कर के 65 विदेशी आतंकी सक्रिय, सुरक्षा एजेंसियों ने सर्च ऑपरेशन तेज किया

जम्मू-कश्मीर में जैश-लश्कर के विदेशी आतंकी सक्रिय हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने 65 आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान तेज किया है।

सीएम ने छोड़ा इंदौर का प्रभार, मंत्री विजयवर्गीय फिर भी खाली हाथ, चैतन्य काश्यप को मिली कमान

मध्यप्रदेश के CM ने इंदौर का प्रभार छोड़कर MSME मंत्री चैतन्य काश्यप को सौंप दिया है। कैलाश विजयवर्गीय इस बार भी खाली हाथ रहे।

सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित कई मंत्रियों से की मुलाकात

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य के वित्तीय और जल संसाधन मुद्दों पर चर्चा की।

पुणे में बस स्टॉप पर खड़े छात्रों को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत, कई गंभीर

पुणे के बोपदेव घाट में ट्रक ने बस स्टॉप पर खड़े छात्रों को कुचल दिया। हादसे में तीन छात्रों की मौत, कई घायल। पुलिस जांच जारी।