बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान मोबाइल फोन पर रोक संबंधी नए नियम लागू किए गए हैं। पर्यटकों, गाइडों और चालकों को कोर जोन में प्रवेश से पहले अपने मोबाइल एक लॉक बॉक्स में बंद करने होंगे। यह व्यवस्था सुप्रीम कोर्ट के 17 नवंबर 2025 के निर्देशों के तहत मध्य प्रदेश वन विभाग ने लागू की है।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मोबाइल पर पूरी तरह रोक
टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्रों में मोबाइल फोन के प्रवेश और उपयोग पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वन विभाग ने यह कदम उठाया है। अब सफारी के दौरान किसी भी पर्यटक, गाइड या चालक को निजी मोबाइल फोन साथ रखने की अनुमति नहीं है।
👉 यह भी पढ़ें:
- एमपी में बना लो प्रेशर एरिया, अगले 48 घंटे में बारिश का अलर्ट जारी
- डिंडोरी के धुरकुटा गांव में चार हाथी डेरा, 9 टीमों ने शुरू की निगरानी
- मध्य प्रदेश में 35 लाख छात्रों को बड़ी राहत, डिजीलॉकर पर मिलेगी मार्कशीट-डिग्री
- नई कलेक्टर गाइडलाइन: 15 जनवरी तक प्रस्ताव भेजने की अंतिम तारीख
- भोपाल में ₹3611 करोड़ का निवेश, 15 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार
- मध्य प्रदेश में खत्म होगा 25 साल पुराना नियम, 2 से ज्यादा बच्चे वालों को नौकरी का मौका

सफारी से पहले मोबाइल लॉक बॉक्स में जमा, चाबी गेट पर
प्रबंधन के मुताबिक, सफारी पर जाने से पहले सभी मोबाइल फोन जिप्सी या सफारी वाहन में रखे विशेष मेटल बॉक्स में बंद किए जाएंगे। इस बॉक्स की चाबी गेट पर तैनात पार्क स्टाफ को जमा करनी होगी। सफारी समाप्त होने के बाद ही मोबाइल वापस मिलेंगे।
ताला जोन में बाघ को घेरने की घटना के बाद सख्ती
6 जून 2026 को ताला कोर सफारी जोन में ‘बजरंग’ नामक बाघ को जिप्सी से घेरते हुए फोटो-वीडियो बनाने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद फील्ड डायरेक्टर डॉ. अनुपम सहाय के निर्देशन में यह नियम और सख्ती से लागू किए गए हैं।

आपातकालीन स्थिति में केवल एक मोबाइल की अनुमति
गाइड या चालक को केवल आपात स्थिति के लिए एक साधारण मोबाइल रखने की अनुमति दी गई है। इसका उपयोग निजी कॉल या बाघों की लोकेशन साझा करने के लिए नहीं किया जा सकता। नियम का उल्लंघन करने पर सफारी परमिट रद्द करने और जुर्माने का प्रावधान है।
डीएसएलआर कैमरे ले जाने की छूट, उल्लंघन पर कार्रवाई
वन्यजीव फोटोग्राफी के लिए डीएसएलआर या एसएलआर कैमरे ले जाने की अनुमति है। मोबाइल छिपाने या कोर एरिया में रील्स-लाइव वीडियो बनाने पर सफारी वाहन को प्रतिबंधित किया जाएगा और भारी जुर्माना लगाया जाएगा।



