बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ की दहाड़, 5 दिन में ₹152.75 करोड़
सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज होने के बावजूद बॉलीवुड की दिसंबर ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रही है। यह मल्टी-स्टारर फिल्म रिलीज़ के पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए बैठी है और ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।
👉 यह भी पढ़ें:
- बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ का जलवा बरकरार, 8 दिनों में 200 करोड़ क्लब के करीब पहुंची मोहनलाल की थ्रिलर
- बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का तूफान: हर दिन टूट रहे रिकॉर्ड, 6 दिन में 575 करोड़ पार
- तीसरे शनिवार पर बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 का कब्जा बरकरार, कमाई का आंकड़ा 300 करोड़ पार
- बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल का बॉर्डर अटैक: कमाई 213 करोड़ पार
- बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का तूफान: तीन दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री
- देशभक्ति का तूफान बॉक्स ऑफिस पर: ‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन उड़ाए 30 करोड़, जबरदस्त ओपनिंग से मचाया धमाल

‘धुरंधर’ की दमदार कमाई
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना जैसे बड़े सितारे नजर आए हैं। फिल्म ने रिलीज़ से लेकर मंगलवार तक इस तरह कमाई की—
- पहला दिन: ₹28 करोड़
- दूसरा दिन: ₹32 करोड़
- पहला रविवार: ₹43 करोड़ (रिकॉर्ड उछाल)
- चौथा दिन (सोमवार): ₹23.25 करोड़
- पांचवा दिन (मंगलवार): ₹25.50 करोड़
कुल कमाई
5 दिनों में फिल्म की कुल कमाई ₹152.75 करोड़ पर पहुंच गई है, जिससे यह 100 करोड़ क्लब पार करने वाली सबसे तेज फिल्मों में शामिल हो गई है।
‘धुरंधर’ की रफ्तार देखकर साफ है कि आने वाले दिनों में यह बॉक्स ऑफिस पर और कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है।



