इंडिगो संकट पर केंद्र सरकार को हाईकोर्ट की फटकार, कहा-पांच हजार रुपए के टिकट 39 हजार के कैसे हो गए

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। इंडिगो की उड़ानें रद्द होने का मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि यह एक संकट है और सरकार बताए कि स्थिति अचानक क्यों बिगड़ी? फंसे हुए यात्रियों को हुई परेशानी के अलावा यह देश की अर्थव्यवस्था को होने वाले नुकसान का भी सवाल है। दिल्ली हाईकोर्ट ने हवाई किराए में तेज़ वृद्धि पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले 5,000 रुपये में मिलने वाले टिकट बढ़कर 30-39 हजार के कैसे हो गए।

कोर्ट ने पूछा कि अगर कोई संकट था तो दूसरी एयरलाइनों को इसका फायदा कैसे उठाने दिया जा सकता था। दूसरी एयरलाइनें इतनी ज़्यादा रकम कैसे वसूलना शुरू कर सकती हैं। ऐसा कैसे हो सकता है? जवाब में अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने संबंधित दस्तावेज़ों का हवाला देते हुए कहा कि वैधानिक व्यवस्था पूरी तरह से लागू है। यही नहीं दिल्ली हाईकोर्ट ने डीजीसीए और केंद्र को निर्देश दिया है कि प्रभावित यात्रियों के पैसे वापस किए जाएं।

मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने यह सवाल भी किया कि ऐसी संकटपूर्ण स्थिति में अन्य विमानन कंपनियां हालात का फायदा उठाकर यात्रियों से टिकटों के लिए भारी कीमत कैसे वसूल सकती हैं। केंद्र और नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की ओर से पेश वकील ने अदालत को सूचित किया कि कानूनी प्रावधान पूरी तरह लागू हैं और इंडिगो को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है, जिसने काफी क्षमायाचना की है। सरकार के वकील ने ये भी कहा कि यह संकट कई दिशानिर्देशों के अनुपालन न करने के कारण पैदा हुआ, जिनमें चालक दल के सदस्यों के उड़ान की ड्यूटी के घंटों से संबंधित नियम भी शामिल हैं। अदालत इंडिगो द्वारा सैकड़ों उड़ान रद्द किए जाने से प्रभावित यात्रियों को सहायता और भुगतान राशि वापस दिलाने के लिए केंद्र को निर्देश देने संबंधी एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीय गेंदबाज ने मारी 26 स्थान की छलांग, नंबर-1 बना

भारतीय गेंदबाजों ने ICC की महिला टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में दबदबा बनाया। नंदनी शर्मा ने 26 स्थान की छलांग लगाकर 45वें स्थान पर पहुंची।

मप्र में विजयादशमी पर मोहन यादव ने किया शस्त्र पूजन, पुलिस के 22,500 पद भरने की घोषणा

मप्र में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन के दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस के 22,500 पद भरने की घोषणा की। प्रदेशव्यापी कार्यक्रम और पुलिस सेतु ऐप लॉन्च हुआ।

अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 14 राज्यों में अलर्ट

अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण 14 राज्यों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इस मौसमीय प्रणाली से कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका है।

ओंकारेश्वर मंदिर विस्तार पर विवाद, अफसर-नेता-संतों ने की वर्चुअल बैठक

ओंकारेश्वर मंदिर विस्तार विवाद के कारण प्रशासन, जनप्रतिनिधि और संतों ने वर्चुअल बैठक की। प्रस्तावित ममलेश्वर लोक परियोजना रद्द कर दी गई है।

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर साध्वी हर्षानंद गिरी ने दिग्विजय सिंह पर किया कटाक्ष

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर साध्वी हर्षानंद गिरी ने दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष किया। उन्होंने यात्रा के उद्देश्य पर सवाल उठाए।

शिवा शर्मा केस: फरार श्रद्धा दुबे को लखनऊ पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार

शिवा शर्मा केस में फरार श्रद्धा दुबे को लखनऊ पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है। इससे मामले में जांच में नई गति आई है।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: आरोपी ऋतिक ने पहचान छिपाने के लिए सिर मुंडवाया

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में आरोपी ऋतिक ने अपनी पहचान छिपाने के लिए सिर मुंडवा लिया था। मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच तेज कर दी है।

बद्रीनाथ धाम कपाट बंद होने की तारीख तय, जानिए कब तक कर सकते हैं दर्शन

बद्रीनाथ धाम कपाट बंद होने की तारीख 16 नवंबर 2026 रात 9:37 बजे तय हुई है। श्रद्धालु इस दिन तक ही दर्शन कर सकते हैं। जानिए पूरी जानकारी।

आईडीए में अफसर बदले, पर नहीं बदला ढर्रा, अब अगर कोई काम हो तो श्यामू जी को कर लीजिए याद

इंदौर विकास प्राधिकरण में नए सीईओ के साथ अफसर बदले हैं, पर कामकाज की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। भूमाफिया की पकड़ अभी भी मजबूत है।

इंदौर में गरबे के दौरान चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय छात्र की मौत, मुख्य आरोपी फरार

इंदौर में गरबा के दौरान चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य आरोपी फरार है।