मध्यप्रदेश के 71 अधिकारियों का होगा प्रमोशन, एम सेलवेंद्रन बनेंगे प्रमुख सचिव, आशीष सिंह, अभिजीत अग्रवाल, कौशलेंद्र सिंह बनेंगे सचिव

Date:

भोपाल। मध्यप्रदेश के 71 अधिकारियों की 2026 में पदोन्नति होने जा रही है। इसके लिए मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रालय में विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक हुई। इसमें पदोन्नति के संबंध में कई फैसले लिए गए।

बताया जाता है कि अब 2002 बैच के अधिकारी एम सेलवेंद्रन पदोन्नत होकर प्रमुख सचिव होंगे। इी बैच के एक अन्य अधिकारी अजीत कुमार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। जब वह वापस लौटेंगे तो उन्हें प्रमुख सचिव बना दिया जाएगा। उज्जैन के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी आशीष सिंह, आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल, भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह सहित 2010 बैच के अन्य अधिकारियों को सचिव पद पर पदोन्नत किया जाएगा।

बैठक में प्रमुख सचिव, सचिव और अतिरिक्त सचिव के वेतनमान में पदोन्नत करने पर विचार किया गया। बताया जाता है कि कुल 71 अधिकारी पदोन्नत होंगे, लेकिन तरूण भटनागर, ऋषि गर्ग और अनुराग चौधरी के नाम जांच के कारण रोक दिए गए हैं। 2010 बैच के तीन अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा, षणमुख प्रिया मिश्रा और तन्वी सुंदरीयाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। इन्हें छोड़कर बैच के जनसंपर्क आयुक्त दीपक सक्सेना, आयुक्त कोष एवं लेखा भास्कर लक्षकार, आयुक्त खाद्य कर्मवीर शर्मा, आयुक्त स्वास्थ्य तरुण राठी, प्रबंध निदेशक विद्युत वितरण कंपनी अनय द्विवेदी, आयुक्त पंचायतराज छोटे सिंह, अपर आयुक्त ग्वालियर सपना निगम, संचालक स्वास्थ्य दिनेश श्रीवास्तव, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आरपीएस जादौन, अपर सचिव श्रम बसंत कुर्रे, अपर सचिव मुख्यमंत्री चंद्रशेखर बालिंबे, अपर सचिव नगरीय विकास शीलेंद्र सिंह और आयुक्त चंबल सुरेश कुमार सचिव पद पर पदोन्नत होंगे। इस बैच के अनुराग चौधरी का नाम अभी रोका जाएगा। इसके अलावा 2013 बैच के अधिकारी अतिरिक्त सचिव पद पर पदोन्नत होंगे। राज्य प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति के लिए विभागीय पदोन्नति की बैठक शुक्रवार को होगी। बैठक में अपर मुख्य सचिव दीपाली रस्तोगी, महानिदेशक प्रशासन अकादमी सचिन सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तमिलनाडु में थे। कोयंबटूर में उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि डीएमके, कांग्रेस और उनके साथियों ने इसे नफरत और ओछी राजनीति कर पास नहीं होने दिया। पीएम मोदी ने कहा कि आज अपनों के बीच मैं अपनी पीड़ा और अपना गुस्सा व्यक्त करना चाहता हूं। 2023 में हमने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया और इस महीने की 16 तारीख को हम संसद में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने के लिए महत्वपूर्ण विधेयक लेकर आए। मैंने सभी पार्टियों से इसका समर्थन करने का अनुरोध किया, लेकिन डीएमके, कांग्रेस और उनके साथियों ने इसे नफरत और ओछी राजनीति का शिकार बना लिया। अगर ये बिल पारित हो जाता तो तमिलनाडु की बहुत सारी महिलाएं विधायक और सांसद बन पात, लेकिन डीएमके ऐसा नहीं होने देना चाहती। डीएमके के कृत्य अब एक्सपोज हो चुके हैं पीएम मोदी ने कहा कि डीएमके के कृत्य अब बहुत अच्छे से एक्सपोज हो चुके हैं। जनता डीएमके के काले कारनामे अच्छे से जान चुकी है। झूठ फैलाने से उनके काले कारनामे छिपने वाले नहीं हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मैं सभी से कहता हूं. कल संसद में बिल का गिरना अंत नहीं है, यह शुरुआत है। हम संघर्ष करते रहेंगे। महिलाओं को उनका हक दिलाकर रहेंगे। तमिलनाडु में महिलाएं सुरक्षित नहीं पीएम मोदी ने कहा कि आज तमिलनाडु में महिलाएं और यहां तक कि जवान लड़कियां भी अपराधियों से सुरक्षित नहीं हैं, लेकिन अब डीएमके की इस महिला विरोधी सोच का जवाब ज़रूर दिया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि डीएमके संसद में भी महिलाओं के साथ खड़ी नहीं होती, लेकिन अब इसकी महिला विरोधी सोच को कड़ी चुनौती दी जाएगी। पीएम मोदी ने डीएमके की पॉलिसी परिवार द्वारा, परिवार का और परिवार के लिए है। उन्होंने कहा कि डीएमके के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और दिल्ली में प्रमुख एमपी सभी एक ही परिवार के हैं। यहां तक कि फिल्म इंडस्ट्री, मीडिया और बड़े नेताओं पर भी एक ही परिवार का कंट्रोल है।