उज्जैन-इंदौर इंटरसिटी बस में आग के बाद एक्शन, AICTSL ने परमिट निरस्त करने की शुरू की कार्रवाई

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

उ

इंदौर। उज्जैन से इंदौर आ रही इंटरसिटी बस में मंगलवार को आग लगने की घटना के बाद अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (AICTSL) ने बस ऑपरेटर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। AICTSL ने बस संचालक दिलराज मनमीत ट्रांसपोर्टेशन प्राइवेट लिमिटेड को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए बस का स्टेज कैरिज परमिट निरस्त करने के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) को पत्र भेजा है।

उल्लेखनीय है कि 6 अक्टूबर को करीब 12 बजे उज्जैन-इंदौर मार्ग पर सांवेर रोड, पंधरीपिपल्या के पास बस क्रमांक MP13 P2922 में आग लग गई थी। घटना को गंभीर और यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से चिंताजनक मानते हुए AICTSL के कार्यकारी निदेशक ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

पूरी बस जलकर हो गई खाक

घटना की सूचना मिलने के करीब 45 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर फाइटर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग डेढ़ घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पाया। हालांकि, तब तक पूरी बस जलकर खाक हो चुकी थी और केवल उसका लोहे का चेचिस ही शेष बचा।

यात्रियों को सुरक्षित उतारा

घटना की सूचना मिलते ही AICTSL और बस ऑपरेटर के समन्वय से सभी यात्रियों को बिना किसी विलंब के बस से सुरक्षित उतारा गया और उनके स्थानांतरण की व्यवस्था की गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण की कार्रवाई की गई। घटना में किसी यात्री, चालक, परिचालक अथवा अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं मिली। निरीक्षण के दौरान किसी जनहानि की जानकारी भी सामने नहीं आई।

फिटनेस और फायर सेफ्टी की होगी जांच

AICTSL ने घटना को गंभीरता से लेते हुए बस की तकनीकी और वैधानिक स्थिति की जांच के निर्देश दिए हैं। इसके तहत वाहन के फिटनेस प्रमाण-पत्र, अग्नि सुरक्षा उपकरण, आपातकालीन निकास, टायरों की स्थिति, विद्युत वायरिंग, बीमा और पीयूसी समेत अन्य वैधानिक अनुपालनों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है। AICTSL ने आरटीओ को भेजे पत्र में बस के स्टेज कैरिज परमिट क्रमांक MP2025-SC-0347A, जिसकी वैधता 4 अप्रैल 2025 से 3 अप्रैल 2030 तक बताई गई है, के निरस्तीकरण पर विचार करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

बस ऑपरेटर को नोटिस भेज मांगा जवाब

घटना के संबंध में AICTSL ने बस ऑपरेटर को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। नोटिस में आग लगने के कारणों के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है। AICTSL ने स्पष्ट किया है कि घटना की पूरी जिम्मेदारी बस संचालक की होने के कारण नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा आग लगने के कारण और बस को हुई क्षति का आकलन करने के लिए यांत्रिक एवं अग्नि-क्षति परीक्षण कराने की बात भी कार्रवाई रिपोर्ट में कही गई है।

निरस्त होगा बस का परमिट

घटना के बाद अब बस के परमिट पर भी कार्रवाई की तलवार लटक गई है। AICTSL ने RTO से परमिट निरस्त करने की प्रक्रिया पर विचार करने को कहा है। ऐसे में जांच में यदि फिटनेस या अन्य सुरक्षा मानकों में गंभीर खामी सामने आती है तो संचालक के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, सुनवाई की तारीख तय हुई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। सुनवाई की अगली तारीख 27 अक्टूबर 2026 तय हुई है। मामले में आयोग से जवाब मांगा गया है।

राहुल गांधी के SIR मार्च पर रिजिजू का तंज, कहा भारत विरोधी ताकतों का नैरेटिव न बढ़ाएं

राहुल गांधी के SIR मार्च पर केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने तंज किया है। उन्होंने भारत विरोधी ताकतों का नैरेटिव बढ़ाने से बचने की नसीहत दी।

धारा 53 में छूटी रसूखदारों की करीब 300 करोड़ की जमीन, क्या वापस लेने की लड़ाई लड़ेगा आईडीए?

इंदौर विकास प्राधिकरण की 300 करोड़ की जमीन धारा 53 के तहत हाईकोर्ट से छूट गई है। अब सवाल है कि क्या आईडीए इसे वापस लेने की कानूनी लड़ाई लड़ेगा।

शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 2 दिन में लगभग 1100 अंक चढ़ा

शेयर बाजार में तेजी लौटी है। सेंसेक्स 2 दिन में लगभग 1100 अंक चढ़ा है, जो लंबे समय से जारी गिरावट के बाद एक बड़ी सफलता है।

राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर पूछा, चुनाव आयुक्त हमसे मिल क्यों नहीं रहे?

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से मिलने की अनुमति न मिलने पर सवाल उठाया। विपक्ष ने SIR और फॉर्म 6 के विवाद पर प्रदर्शन किया।

मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर किया तीखा हमला

मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर तीखा हमला किया। विपक्षी नेताओं ने एसआईआर प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विरोध मार्च निकाला।

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर जताया Gen-Z अंदाज में तंज, हाथ में तख्ती लेकर पहुंचे

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर Gen-Z अंदाज में तंज जताया। उन्होंने हाथ में तख्ती लेकर 6 अक्टूबर 2026 को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया।

हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी, भावुक पोस्ट में जताया दर्द

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला हरमनप्रीत कौर के लिए भावुक पल लेकर आया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने दर्द को साझा किया।

FlyDubai के को-पायलट का बड़ा खुलासा: शहीद होकर मरना चाहता था, गाजा हमला था वजह

फ्लाईदुबई के को-पायलट ने गाजा संघर्ष का बदला लेने की वजह से हमला किया। उसने शहीद होकर मरने की इच्छा जताई। जांच में कई अहम तथ्य सामने आए।

कूनो में KJP21 ने दिए 5 शावकों को जन्म, चीता संरक्षण में बड़ी सफलता

कूनो नेशनल पार्क में KJP21 ने 5 शावकों को जन्म दिया है, जिससे भारत में चीता संरक्षण को बड़ी सफलता मिली है। यह प्रोजेक्ट चीता के लिए अहम मील का पत्थर है।