राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद स्लीपर बस और ट्रक (ट्रॉली) दोनों में आग लग गई, जिससे कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए।
पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह करीब 3:30 बजे हुई। ऋषिकेश से इंदौर जा रही स्लीपर बस और एक खाली ट्रॉली के बीच कथित तौर पर ओवरटेक के दौरान टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन एक्सप्रेसवे से किनारे जा पहुंचे और उनमें भीषण आग लग गई।
👉 यह भी पढ़ें:
- उज्जैन-इंदौर इंटरसिटी बस में आग के बाद एक्शन, AICTSL ने परमिट निरस्त करने की शुरू की कार्रवाई
- Udhayanidhi Stalin Arrest: विवादित बयान पर गिरफ्तारी, कुछ घंटों बाद स्टेशन बेल; तमिलनाडु की राजनीति में फिर उबाल
- Russia-Ukraine War: यूक्रेन के युद्ध क्षेत्र में फंसे 13 भारतीय नाविक, ड्रोन-मिसाइल हमलों के बीच MV AMIR1 से मदद की गुहार
- US-Iran Conflict: ईरान के ‘अचानक मिसाइल हमले’ का अमेरिकी दावा, जवाब में अमेरिका-सऊदी की संयुक्त एयरस्ट्राइक से मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
- France Wildfire News: फ्रांस में बेकाबू जंगल की आग, बोर्दो शहर से सिर्फ 15 किमी दूर पहुंची लपटें; राष्ट्रपति मैक्रों ने बताया ‘द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे भयावह संकट’
- Tamil Nadu Bus Fire: पेरम्बलूर में चेन्नई-मदुरै जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 23 यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया

दौसा के पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद कई यात्री बस से बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन जो लोग अंदर फंस गए, वे आग की चपेट में आ गए। उन्होंने कहा कि 6 लोगों की मौत आग में जलने से, जबकि 2 लोगों की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई।

वहीं, दौसा की जिला कलेक्टर सौम्या झा ने बताया कि बस में सवार करीब 25 यात्रियों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, जबकि दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक जांच में ओवरटेक के दौरान हुई चूक को दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है।



