नई दिल्ली। रविवार सुबह कई टेलीकॉम कंपनियों के नेटवर्क में अचानक परेशानी की शिकायतें मिली हैं। जियो, एयरटेल, वोडाफोन–आइडिया और बीएसएनएल के यूजर्स ने स्लो इंटरनेट, कॉल ड्रॉप और नेटवर्क न मिलने की शिकायत की। यह समस्या सुबह करीब 3 बजे से 6 बजे तक सबसे ज्यादा दर्ज की गई।
डाउन डिटेक्टर वेबसाइट के अनुसार रविवार सुबह तीन घंटे तक नेटवर्क से जुड़ी शिकायतों में तेज बढ़ोतरी देखी गई। इस दौरान इंटरनेट की स्पीड बेहद धीमी रही और कई यूजर्स कॉल भी नहीं कर पाए। डाउन डिटेक्टर के आंकड़ों के अनुसार, वोडाफोन–आइडिया यूजर्स ने सबसे ज्यादा शिकायतें दर्ज कराईं। सबसे ज्यादा शिकायतें बेंगलुरु, मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, पणजी, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई और नई दिल्ली से मिली हैं। इसी तरह जियो यूजर्स ने भी मोबाइल इंटरनेट और जियोफाइबर सेवाओं में दिक्कत की शिकायत की।डाउन डिटेक्टर के अनुसार 57% शिकायतें मोबाइल इंटरनेट को लेकर थीं, जबकि 30% जियोफाइबर सेवाओं को लेकर रहीं। 13% यूजर्स ने नेटवर्क न मिलने की शिकायत की। इसके साथ ही एयरटेल और बीएसएनएल का नेटवर्क भी प्रभावित हुआ। एयरटेल के यूजर्स ने 53% मोबाइल इंटरनेट, 26% नेटवर्क न मिलने और 22% ने लैंडलाइन इंटरनेट से जुड़ी शिकायतें की हैं। इसी तरह बीएसएनएल यूजर्स ने 62% शिकायतें नेटवर्क नहीं मिलने, 30% ने मोबाइल इंटरनेट और 8% ने मोबाइल फोन से जुड़ी शिकायतें की हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- Bhopal Terror Module Exposed: भोपाल से राजस्थान, यूपी और हरियाणा तक फैला नेटवर्क! ATS की कार्रवाई में चौंकाने वाले खुलासे
- ईरान में बड़ी कार्रवाई: जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, 50 गिरफ्तार, कई संपत्तियां जब्त
- कश्मीर में बड़ी सुरक्षा कार्रवाई: कई जिलों में छापेमारी, आतंकी नेटवर्क पर शिकंजा
- आतंक के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: जम्मू-कश्मीर में जलशक्ति विभाग के तीन कर्मचारी बर्खास्त
- मिडिल ईस्ट में जंग का आठवां दिन: ईरान-इजरायल में मिसाइलों की बारिश
- मुंबई में बड़ा आतंकी नेटवर्क बेनकाब: इंजीनियरिंग छात्र अयान शेख गिरफ्तार, विदेश से क्रिप्टो फंडिंग और ब्रेनवॉश का खुलासा



