यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के गृह शहर क्रिवी रिह में रूसी ड्रोन हमले ने एक बार फिर युद्ध की भयावह तस्वीर सामने रख दी है। शुक्रवार को शहर के एक बड़े शॉपिंग सेंटर को दो चरणों में निशाना बनाया गया। यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, हमले में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई, जबकि 130 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 23 बच्चे भी शामिल हैं। 29 लोगों की हालत गंभीर बताई गई है।

बचावकर्मियों को भी बनाया गया निशाना?
👉 यह भी पढ़ें:
- रूस पर यूक्रेन का सबसे बड़ा ड्रोन अटैक? 822 ड्रोन से मचा हड़कंप, 7 की मौत
- Kyiv Missile Attack: कीव पर रूस का बड़ा मिसाइल अटैक, बैलिस्टिक मिसाइलों से दहली यूक्रेन की राजधानी; 1 की मौत
- Russia-Ukraine War: यूक्रेन के युद्ध क्षेत्र में फंसे 13 भारतीय नाविक, ड्रोन-मिसाइल हमलों के बीच MV AMIR1 से मदद की गुहार
- Russia-Ukraine War: कीएव पर रूस का भीषण ड्रोन और मिसाइल हमला, 10 की मौत; युद्ध ने फिर लिया खतरनाक मोड़
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने हमले को बेहद निंदनीय बताते हुए कहा कि पहला ड्रोन हमला होने के बाद जब राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा, तभी दूसरा हमला किया गया। इसे उन्होंने जानबूझकर किया गया “डबल-टैप” ड्रोन अटैक बताया। Reuters और अन्य रिपोर्टों के अनुसार, दूसरा ड्रोन उसी शॉपिंग सेंटर से टकराया जहां पहले हमले के बाद आग लगी हुई थी।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, हमले के बाद शॉपिंग सेंटर में भीषण आग लग गई और मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका बनी हुई है। यूक्रेन के अलग-अलग क्षेत्रों से अतिरिक्त बचाव दलों को क्रिवी रिह भेजा जा रहा है।
रूस की ओर से इस हमले पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब रूस-यूक्रेन युद्ध में ड्रोन और मिसाइल हमले लगातार तेज हो रहे हैं। एक दिन पहले ही कीव पर हुए रूसी मिसाइल हमले में 17 लोगों की मौत हुई थी।
आप इस हमले को लेकर क्या सोचते हैं? क्या नागरिक इलाकों पर ऐसे हमलों को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को और कड़े कदम उठाने चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।



