स्वतंत्रता दिवस पर बाबा रामदेव का बड़ा बयान-सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को योगगुरु बाबा रामदेव ने सरकारी नौकरियों में भर्ती प्रक्रिया को लेकर बेहद गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकारी नौकरियों के इंटरव्यू में 90 से 99 फीसदी तक घोटाला होता है। रामदेव ने आरोप लगाया कि कई जगह जाति, वर्ग, संगठन या व्यक्तिगत सिफारिश के आधार पर लोगों को फायदा पहुंचाया जाता है, जबकि योग्य उम्मीदवारों को बाहर कर दिया जाता है।

बाबा रामदेव ने यह बयान ध्वजारोहण के बाद मीडिया से बातचीत में दिया। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में कथित रिश्वतखोरी और पक्षपात पर चिंता जताते हुए कहा कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो देश में युवाओं के आंदोलन और बढ़ सकते हैं। उन्होंने खुद भी दोबारा आंदोलन करने की संभावना को लेकर चेतावनी दी, हालांकि साथ ही स्पष्ट किया कि वह अराजकता के समर्थक नहीं हैं।

इंटरव्यू में 90 से 99% तक घोटाला

बाबा रामदेव ने दावा किया कि जब नौकरी की बारी आए खासकर सरकारी जॉब में तो इंटरव्‍यू के दौरान खासकर 90 से 99 प्रतिशत तक घोटाला होता है। अपने विचार, अपने संगठन और अपने जाति वर्ग के लोगों को नौकरी देने का काम होता है। बाकी लोगों को धक्का मार देते हैं। यह बहुत ही अपमानजनक है। ये लोकतंत्र के खिलाफ और न्याय के भी खिलाफ है। अब सरकारी नौकरियों में 50 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपये लेकर भर्ती का खेल चल रहा है।

देश में और ज्यादा होंगे आंदोलन

बाबा रामदेव ने कहा कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो देश में फिर बड़े आंदोलन की स्थिति बन सकती है। बाबा रामदेव ने कहा कि देश में कई जगहों पर शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चे तक शिकायत कर रहे हैं कि कहीं शिक्षक नहीं हैं, कहीं पानी और शौचालय की सुविधा नहीं है। उन्होंने दावा किया कि कई जगह किताबें हैं तो शिक्षक नहीं हैं और कहीं शिक्षक हैं तो संसाधनों की कमी है। बाबा रामदेव ने कहा कि अब ऐसे ही आंदोलन करना पड़ा तो देश कैसे चलेगा। इसलिए भाई, सुधर जाओ। आंदोलन देश में और ज्यादा भी हो सकते हैं। आंदोलन के नाम पर मैं अराजकता का समर्थक नहीं हूं, लेकिन ये बात जरूर है कि देश में घपला भी बहुत है। ये घपले ठीक कर लो, कहीं ऐसा न हो कि बाबा रामदेव को दोबारा आंदोलन करना पड़े।

शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक पर उठाए सवाल

योग गुरु ने कहा कि देश में नकल और पेपर लीक जैसी समस्याएं भी चिंता का विषय हैं. उन्होंने कहा कि कई बार 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के बाद छात्रों को पता चलता है कि नंबरों में गड़बड़ी हुई है. उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा, शिक्षक और मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए. शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी तभी देश आगे बढ़ेगा.

युवाओं के गुस्से और आंदोलनों का जिक्र

बाबा रामदेव ने अपने बयान को देश में युवाओं के बीच चल रहे असंतोष और आंदोलनों से भी जोड़ा। उन्होंने कहा कि युवाओं में गुस्सा है और जगह-जगह आंदोलन हो रहे हैं। उनके मुताबिक, यदि भर्ती और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को समय रहते ठीक नहीं किया गया तो विरोध और बढ़ सकता है। यह बयान ऐसे समय आया है जब प्रतियोगी परीक्षाओं, भर्ती प्रक्रिया, पेपर लीक और रोजगार को लेकर युवाओं के बीच नाराजगी कई राज्यों में राजनीतिक और सामाजिक बहस का विषय बनी हुई है।

स्कूल-कॉलेजों की व्यवस्था पर भी सवाल

सरकारी नौकरी की भर्ती के साथ रामदेव ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि स्कूल-कॉलेजों में कहीं शिक्षकों की कमी है, तो कहीं बिजली, पानी, किताबों और दूसरी बुनियादी सुविधाओं की समस्या है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अगर देश की युवा पीढ़ी को मजबूत बनाना है तो केवल सरकारी नौकरी की भर्ती प्रक्रिया को सुधारना पर्याप्त नहीं होगा। स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं तक पूरी व्यवस्था को बेहतर बनाने की जरूरत है।

राजनीतिक दलों को भी दिया संदेश

बाबा रामदेव ने अपने बयान में राजनीतिक दलों से भी आपसी टकराव कम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष को देशहित में मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने राजनीतिक मतभेदों को दुश्मनी में बदलने से बचने की बात कही। उन्होंने जाति, वर्ग और समुदाय के नाम पर विभाजन तथा नफरत से बचने की भी अपील की और देश में सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

KING फिल्म की कहानी लीक: क्या शाहरुख की नई फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ जैसी होगी?

किंग फिल्म की कहानी लीक हुई और इसे कुछ कुछ होता है से जोड़ा गया। जानिए कहानी, कास्ट और मेकर्स का रुख।

तरनतारन में तीर्थयात्रा बसों की टक्कर, 4 मृतक और दर्जन भर घायल

तरनतारन में तीर्थयात्रा बसों की टक्कर से चार यात्रियों की मौत और 12 से अधिक घायल हुए हैं। राहत कार्य और जांच जारी है।

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया की जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगी। दमकल विभाग ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में चार लोगों की मौत हुई।

हैदराबाद में बोले राहुल गांधी-भाजपा गिग वर्कर्स को बंधुआ मजदूर बनाना चाहती है

राहुल गांधी ने तेलंगाना गिग वर्कर्स सामाजिक सुरक्षा योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने भाजपा पर गिग वर्कर्स को बंधुआ मजदूर बनाने का आरोप लगाया।

गुजरात एसआईटी के पूर्व चीफ राकेश अस्थाना ने कहा- एक सुनियोजित साजिश थी साबरमती एक्सप्रेस में आग

पूर्व सीबीआई अधिकारी राकेश अस्थाना ने साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड को हादसा नहीं, साजिश बताया। जांच और फॉरेंसिक सबूतों से यह साबित हुआ।

दिलजीत दोसांझ के शो पर विवाद : निगम का पिछला बकाया बाकी, फिर भी आयोजन, कार्यक्रम स्थल को लेकर भी उठ रहे सवाल

दिलजीत दोसांझ के इंदौर शो में निगम के बकाया टैक्स और आयोजन स्थल को लेकर विवाद बढ़ रहा है। सुरक्षा और गानों पर प्रतिबंध भी चर्चा में हैं।

विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया: गलवान के बाद भारत की सीमा सुरक्षा हुई मजबूत

विदेश मंत्री जयशंकर ने गलवान के बाद भारत की सीमा सुरक्षा मजबूत होने की जानकारी दी। उन्होंने सीमा पर सुरक्षा तंत्र में सुधार का भी जिक्र किया।

ब्रह्मोस के बाद फिलीपींस ने चुना भारत को सैन्य सैटेलाइट साझेदारी के लिए

भारत-फिलीपींस सैन्य सैटेलाइट साझेदारी से दोनों देशों के रक्षा सहयोग को नई ऊंचाई मिलेगी। ब्रह्मोस के बाद यह कदम क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए अहम है।

मध्य प्रदेश में अंतिम SIR के बाद 8.19 लाख नए वोटर, कुल मतदाता 5.48 करोड़ के करीब

मध्य प्रदेश में अंतिम SIR के बाद 8.19 लाख नए वोटर जुड़े हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 5.48 करोड़ के करीब पहुंच गई है।

जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में मशीन की चपेट में आने से कर्मचारी घायल

जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में मशीन की चपेट में आने से कर्मचारी घायल हुआ। वासुदेव राम फिलिंग सेक्शन में हादसे का शिकार।