नांदेड़। महाराष्ट्र के नांदेड़ में हमले के बाद शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद मीडिया से बात करते हुए बादल ने कहा कि वह इस हमले से डरे नहीं हैं और पूरी तरह ठीक हैं।
सुखबीर बादल ने कहा कि हमलावरों का मकसद पंजाब की शांति और माहौल को बिगाड़ना है, लेकिन अकाली दल ऐसा नहीं होने देगा। उन्होंने कहा कि पंजाब की तरक्की के साथ-साथ सांप्रदायिक और धार्मिक सद्भाव पार्टी की सबसे बड़ी प्राथमिकता है और इसके लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- सुखबीर सिंह बादल को फिर मिली शिरोमणि अकाली दल की कमान, फिर से बनाए गए अध्यक्ष, पिछले साल दिया था इस्तीफा
- अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में फायरिंग, सुखबीर बादल पर हमला
- अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में फायरिंग, सुखबीर बादल पर हमला
- अकाल तख्त ने पूर्व सीएम सुखबीर बादल को सुनाई सजा, स्वर्ण मंदिर में साफ करें वॉशरूम और जूठे बर्तन
- अकाल तख्त ने पूर्व सीएम सुखबीर बादल को सुनाई सजा, स्वर्ण मंदिर में साफ करें वॉशरूम और जूठे बर्तन
दोनों बार पवित्र स्थानों पर हमला
बादल ने कहा कि दोनों बार उन्होंने मुझ पर सबसे पवित्र स्थानों पर हमला किया? पहली बार स्वर्ण मंदिर में और दूसरी बार तख्त हजूर साहिब में। न तो मैं डरता हूं, न ही कभी डरा हूं। उन्होंने कहा कि मैं केवल इतना कहना चाहता हूं। शिरोमणि अकाली दल सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे के लिए प्रतिबद्ध है।
गुरु गोविंद सिंह महाराज ने बचाया
सुखबीर सिंह बादल ने बयान में कहा कि जिसके सिर पर गुरु साब दा हाथ हो उसे कोई आंच नहीं आती। जितना मर्जी जोर लगा लो। सब परमात्मा के हाथ में होता है। उन्होंने आगे कहा कि मैं गुरु गोविंद सिंह महाराज का धन्यवाद करता हूं कि उनकी धरती पर आए हैं। देश और पंजाब में अमन शांति के दुश्मनों ने बड़ी कोशिश की पर गुरु गोविंद सिंह महाराज ने बचाया।
गुरुद्वारे में हुआ था हमला
उल्लेखनीय है कि 13 अगस्त को नांदेड़ के एक गुरुद्वारे में सुखबीर सिंह बादल पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। हमले में उनके हाथ में चोट लगी, जबकि उन्हें बचाने की कोशिश में एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हुआ। बादल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। हमले के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना के एक दिन बाद अस्पताल से बाहर आने पर सुखबीर बादल ने अपने पहले बयान में साफ कर दिया कि वह इस हमले से पीछे हटने वाले नहीं हैं।



