दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया बजट, महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए, विद्यार्थियों को लैपटॉप, मुफ्त साइकिल देने सहित कई घोषणाएं

Date:

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1,03,700 करोड़ का बजट पेश किया। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, बुर्जुर्गों, नवजातों और महिलाओं का खास ध्यान रखा गया है। बजट में दिल्ली में महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप तथा नौवीं की छात्रओं को मुफ्त साइकिल सहित कई ऐलान किए गए हैं।

बजट में महिला सम्मान योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। बजट पेश करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली की बहनों को 1500 रुपये महीने देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि इस साल हमने होली के मौके पर 853 रुपये उनके खाते में दिए। 260 करोड़ रुपये होली और दिवाली पर फ्री गैस सिलेंडर के लिए आवंटित किया गया है। 450 करोड़ रुपये महिलाओं को फ्री यात्रा के लिए दिया गया है। दिल्ली की बस में महिलाओं के साथ, ट्रांसजेंडर वर्ग को भी फ्री यात्रा मिलेगी। दिल्ली लखपति योजना को शुरू किया गया है। जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक लगातार सरकार उसके खाते में डालेगी और ग्रेजुएशन के बाद उसके 1.2 लाख रुपए उस बेटी को मिलेगा। यह योजना दिल्ली में जन्म लेने वाली बेटियों के लिए है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार के स्कूलों में कक्षा 9 की 1.30 लाख बेटियों को मुफ्त साइकिलें उपलब्ध कराने का ऐलान किया है। इस योजना के लिए 90 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वहीं 10वीं के मेधावी छात्रों को लैपटॉप देने की घोषणा की गई है। महिला सुरक्षा को 50 करोड़ रुपये की निधिदिल्ली सरकार ने अपने बजट में महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। इसके लिए 50 करोड़ रुपये की विशेष निधि आवंटित की गई है। सरकार शहर के अंधेरे स्थानों की पहचान करेगी। इन जगहों पर नई लाइटें और संवेदक लगाए जाएंगे। इन लाइटों को आधुनिक बनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिलाओं को कुचला, तीन की मौत

नई दिल्ली। अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक...