भीतरघातियों ने तो दतिया हरवा दिया, जो जिताने गए थे, उन्होंने क्या किया?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

दतिया उपचुनाव में भाजपा की बुरी हार के बाद अब बैठकों, मंथनों कार्रवाईयों का दौर शुरू हो चुका है। मंगलवार को भोपाल के सीएम आवास पर दिग्गज भाजपा नेताओं का जुटान हुआ। काफी विचार-मंथन और शिकायतों को सुनने के बाद दो सदस्यीय जांच समिति बना दी गई है।

जाहिर है यह जांच समिति जो रिपोर्ट देगी उसके आधार पर कई नेताओं की भाजपा से छुट्‌टी हो जाएगी। कई के पद जाएंगे तो कुछ निष्कासन की मार झेलेंगे। बैठक में भाजपा प्रत्याशी सहित चुनाव प्रभारी ने भी कई नाम बताए, सबसे पहले निशाने पर वही रहेंगे।

👉 यह भी पढ़ें:

दतिया उपचुनाव के लिए भाजपा ने ग्वालियर से सांसद भारत सिंह कुशवाह को मुख्य प्रभारी नियुक्त किया था। उनका साथ देने के लिए भाजपा के प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उनके अलावा कई दिग्गज मंत्रियों और नेताओं को भी अलग-अलग काम सौंपे गए थे। बूथ स्तर तक नजर रखने के लिए भी पुराने और अनुभवी नेताओं को लगाया गया था। इसके अलावा पूरी सरकार और भाजपा का पूरा संगठन ऑपरेशन दतिया में लगा रहा।

एक बात और यह भी पता था कि नरोत्तम मिश्रा टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं। उनके समर्थकों ने विरोध कर यह बता भी दिया था कि उनका साथ नहीं मिलने वाला। इतना सब पता होने के बावजूद संगठन के माहिर खिलाड़ियों ने आखिर क्या किया? आखिर कैसे इतने सारे नेताओं के रहते हुए किसी ने भीतरघात करने की हिम्मत की।

यहां एक सवाल और है कि भाजपा के सारे दिग्गज भीतरघात दबाने में जुटे थे। कई नेताओं को पुचकारा गया, कुछ को धमकी दी गई तो कुछ को लालच भी दिया गया। क्या ये दिग्गज बगावत कर रहे नेताओं को पहचान नहीं पाए?

भाजपा संगठन के दम पर चुनाव लड़ती है। हर किसी की अलग-अलग जिम्मेदारी तय होती है। इस चुनाव में भी ऐसा ही हुआ। जब यह पता चल गया था कि नरोत्तम मिश्रा की टीम से कोई मदद नहीं मिल रही, तो भाजपा के अनुभवी दिग्गजों ने क्या कदम उठाए? मध्यप्रदेश में भाजपा नेताओं की कोई कमी तो है नहीं, क्यों नहीं एक समानांतर व्यवस्था बनाने की कोशिश की गई।

अब अगर भाजपा के दिग्गज यह कहें कि उन्होंने पूरा ध्यान रखा था और सारी व्यवस्थाएं की थी, इसके बाद भी हार मिली तो उन्हें पाक-साफ कैसे माना जा सकता है?

सीएम हाउस पर हुई बैठक में भीतरघातियों के जो नाम आए, उन पर एक्शन हो जाएगा। जांच समिति जो नाम देगी वे भी कार्रवाई के घेरे में आ जाएंगे।

बड़ा सवाल यह है कि जिन्हें दतिया का मैदान फतह करने की जिम्मेदारी दी गई थी, उनका क्या होगा?

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भारत में सुपर अल-नीनो का खतरा: तेज गर्मी, कम बारिश और पर्यावरण पर बड़ा प्रभाव

भारत में सुपर अल-नीनो का खतरा बढ़ा है, जिससे तेज गर्मी और कम बारिश की संभावना है। वैज्ञानिकों ने पर्यावरण निगरानी बढ़ाने की चेतावनी दी है।

सरकार ने महिलाओं के लिए नई बिजनेस योजनाएं शुरू, पात्रता और लाभ की पूरी जानकारी

सरकार ने महिलाओं के लिए नई बिजनेस योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें पात्रता और लाभ की पूरी जानकारी शामिल है। ये योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाती हैं।

एमपी: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी नई मादा चीता CCB-2, चीतों का कुनबा बढ़ेगा

मध्यप्रदेश में कूनो से गांधी सागर नई मादा चीता CCB-2 पहुंचने वाली है। इससे चीतों का कुनबा बढ़ेगा और प्रोजेक्ट चीता को मजबूती मिलेगी।

मध्यप्रदेश में पहली बार, छोटे अपराधियों को जेल की बजाय सामुदायिक सेवा की सजा

मध्यप्रदेश में पहली बार छोटे अपराधियों को जेल की बजाय सामुदायिक सेवा की सजा मिलेगी। नए नियमों से न्याय प्रक्रिया में सुधार होगा।

भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज

राहुल गांधी ने इंदौर में छात्रों की आवाज को भाजपा सरकार तक पहुंचाया। भाजपा ने कार्यक्रम में बाधाएं डालीं, लेकिन छात्रों की मांगें जोर पकड़ रही हैं।

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 35 IPS अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है जिसमें 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले शामिल हैं। नोएडा, आगरा और कानपुर में पुलिस कमिश्नरेट में बदलाव।

भारत ने नेपाल को भेजा 11 टन दवाइयां और राहत सामग्री, जयशंकर ने अपडेट दिया

भारत ने नेपाल को हाल ही में आई बाढ़ के बाद 11 टन दवाइयां और राहत सामग्री भेजी है। विदेश मंत्री जयशंकर ने इस सहायता का विस्तृत अपडेट दिया।

संजय राउत का पीएम मोदी पर हमला, UPI टैक्स पर बोले- अमेरिका को दे रहे प्रोटेक्शन मनी

संजय राउत ने UPI टैक्स को लेकर पीएम मोदी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका को प्रोटेक्शन मनी दी जा रही है। इस बयान ने सियासी विवाद बढ़ाया है।

अजीत डोभाल ने कहा, भारत की जीडीपी 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचेगी

अजीत डोभाल ने भारत की जीडीपी 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान लगाया है। यह वृद्धि देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।

दमोह में सगाई समारोह के दौरान होटल रसोई में आग लगी, एक की मौत

दमोह में सगाई समारोह के दौरान होटल रसोई में आग लगी। इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। सुरक्षा नियमों पर सवाल उठे।