E20 पेट्रोल के खिलाफ सड़क पर उतरे केजरीवाल, पीएम हाउस जाने से रोका तो रोड पर दिया धरना

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजीवाल ने ई20 पेट्रोल के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है। वे आप कार्यालय से पीएम हाउस तक मार्च के लिए निकले। पुलिस ने केजरीवाल के साथ अन्य लोगों को बीच रास्ते में ही रोक लिया। केजरीवाल अपने साथियों के साथ रोड पर ही धरने पर बैठ गए। केजरीवाल के साथमनीष सिसोदिया, संजय सिंह समेत कई अन्य आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

E20 पेट्रोल पॉलिसी का कर रहे विरोध

अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार दोपहर 12:00 बजे आम आदमी पार्टी के कार्यालय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास तक शांतिपूर्ण मार्च का नेतृत्व शुरू किया था। पार्टी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यह मार्च E20 पेट्रोल पॉलिसी को जबरदस्ती लागू करने के विरोध में किया जा रहा है। मार्च शुरू करने पहले केजरीवाल ने कहा था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो लाख से ज्यादा लोगों के पत्र सौंपेंगे। पेट्रोल में इथेनॉल मिलाकर जनता पर जबरदस्ती थोपा जा रहा है।

केजरीवाल की तीन मांगें

इससे पहले सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने देश में E20 पॉलिसी लागू करने के विरोध में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के बाहर एक राष्ट्रीय टाउन हॉल कार्यक्रम किया था। केजरीवाल ने इस मुद्दे पर केंद्र के सामने तीन मांगें रखीं थी।

फिरोजशाह रोड पर पुलिस ने रोका

इस बीच अरविंद  केजरीवाल का काफिला फिरोजशाह रोड पर पहुंच गया था। हालांकि, पुलिस ने इसके आगे नहीं जाने दिया। पुलिस के मना करते ही केजरीवाल  के समर्थक सड़क पर बैठ गए और वहीं धरना शुरू हो गया। भीड़ के बीच में केजरीवाल ने कहा कि पेपर लीक से भी यह बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा, तब मोदी जी झुकेंगे। मोदी जी पर ट्रंप का दबाव है, इसलिए इतनी आसानी से मानने वाले नहीं है। मोदी जी की पुलिस ने हमें आगे नहीं जाने दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस कह रही है कि मोदी जी कह रहे हैं, वह नहीं मिलेंगे। आप कार्यकर्ताओं ने सभी पिटिशन दिल्ली पुलिस की गाड़ी में रखवा दिए हैं। इसी के साथ धरना समाप्त हुआ। केजरीवाल ने अपने समर्थकों के  साथ करीब 1 घंटे तक धरना दिया।।

ई20 से गाड़ियों में आ रही समस्या

केजरीवाल ने सोमवार को इस यात्रा की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि वे व्यक्तिगत रूप से पेट्रोल में एथेनॉल के अनिवार्य मिश्रण का विरोध करने वाले दो लाख से अधिक लोगों द्वारा हस्ताक्षरित याचिका सौंपेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में अमेरिका से एथेनॉल आयात बढ़ाने के लिए ई20 ईंधन को बढ़ावा दे रही है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भारत में सुपर अल-नीनो का खतरा: तेज गर्मी, कम बारिश और पर्यावरण पर बड़ा प्रभाव

भारत में सुपर अल-नीनो का खतरा बढ़ा है, जिससे तेज गर्मी और कम बारिश की संभावना है। वैज्ञानिकों ने पर्यावरण निगरानी बढ़ाने की चेतावनी दी है।

सरकार ने महिलाओं के लिए नई बिजनेस योजनाएं शुरू, पात्रता और लाभ की पूरी जानकारी

सरकार ने महिलाओं के लिए नई बिजनेस योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें पात्रता और लाभ की पूरी जानकारी शामिल है। ये योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाती हैं।

एमपी: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी नई मादा चीता CCB-2, चीतों का कुनबा बढ़ेगा

मध्यप्रदेश में कूनो से गांधी सागर नई मादा चीता CCB-2 पहुंचने वाली है। इससे चीतों का कुनबा बढ़ेगा और प्रोजेक्ट चीता को मजबूती मिलेगी।

मध्यप्रदेश में पहली बार, छोटे अपराधियों को जेल की बजाय सामुदायिक सेवा की सजा

मध्यप्रदेश में पहली बार छोटे अपराधियों को जेल की बजाय सामुदायिक सेवा की सजा मिलेगी। नए नियमों से न्याय प्रक्रिया में सुधार होगा।

भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज

राहुल गांधी ने इंदौर में छात्रों की आवाज को भाजपा सरकार तक पहुंचाया। भाजपा ने कार्यक्रम में बाधाएं डालीं, लेकिन छात्रों की मांगें जोर पकड़ रही हैं।

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 35 IPS अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है जिसमें 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले शामिल हैं। नोएडा, आगरा और कानपुर में पुलिस कमिश्नरेट में बदलाव।

भारत ने नेपाल को भेजा 11 टन दवाइयां और राहत सामग्री, जयशंकर ने अपडेट दिया

भारत ने नेपाल को हाल ही में आई बाढ़ के बाद 11 टन दवाइयां और राहत सामग्री भेजी है। विदेश मंत्री जयशंकर ने इस सहायता का विस्तृत अपडेट दिया।

संजय राउत का पीएम मोदी पर हमला, UPI टैक्स पर बोले- अमेरिका को दे रहे प्रोटेक्शन मनी

संजय राउत ने UPI टैक्स को लेकर पीएम मोदी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका को प्रोटेक्शन मनी दी जा रही है। इस बयान ने सियासी विवाद बढ़ाया है।

अजीत डोभाल ने कहा, भारत की जीडीपी 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचेगी

अजीत डोभाल ने भारत की जीडीपी 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान लगाया है। यह वृद्धि देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।

दमोह में सगाई समारोह के दौरान होटल रसोई में आग लगी, एक की मौत

दमोह में सगाई समारोह के दौरान होटल रसोई में आग लगी। इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। सुरक्षा नियमों पर सवाल उठे।