पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर हमला, आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी चाकू लेकर घुसा एक शख्स

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन कर विवादों में आए बिहार के बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर हमले की कोशिश हुई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में सांसद के आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर कथित तौर पर एक शख्स ने जूता फेंका और चाकू से हमला करने की कोशिश की। द पप्पू यादव के समर्थकों ने उसे दबोच लिया और उस शख्स की जमकर पिटाई कर दी।

जिसको मारना हो मार दे

दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने ऊपर हुए हमले को लेकर पप्पू यादव ने कहा, ”चाकू लेकर मारने आया था। हम डरेंगे नहीं, जिसको मारना हो मार दे। आपलोगों के सामने हमला किया है। क्या हमसे मिलने नहीं आएंगे लोग?

👉 यह भी पढ़ें:

पुलिस और सरकार पर आरोप

पप्पू यादव के समर्थकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये दिल्ली पुलिस और सरकार की साजिश थ।  सांसद की सुरक्षा को नजरअंदाज किया गया। जब पप्पू यादव से पूछा गया कि क्या इस घटना के बाद आप एफआईआर कराएंगे? इस पर उन्होंने कहा कि हमम पहले भी कई बार एफआईआर करवा चुके हैं। वहीं उनके वकील ने कहा कि सांसद को पहले भी जान से मारने की धमकी मिली है। जब से ये घटना हुई है, तब से हम सुरक्षा को लेकर लिख रहे हैं।

पप्पू यादव ने चंपत राय पर साधा निशाना

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पप्पू यादव राम मंदिर चंदा चोरी का मामला उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मेरा क्या गुनाह है। गुनाह तो चंपत राय का है, हमारा क्या गुनाह है। क्या हमने चोरी की है?  शंकराचार्य को ये लोग पीटें, संतों को ये लोग पीटते हैं। चोरी ये लोग करते हैं। इन्होंने दो सौ किलो सोना चुराया। पप्पू यादव ने क्या कहा? बाबा रोज़ कह रहे हैं, ‘मुझे मार डालो, जला दो; हम ₹51 लाख देंगे। हमने उसे पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। मुझे मारने की साज़िश रची गई थी, लेकिन मैं बच गया। पप्पू यादव ने कहा कि  दिल्ली पुलिस काफी काबिल है। मैं बहुत दिनों से सुरक्षा की मांग कर रहा हूं। कई बाबा मुझे मारने की बातें कर रहे हैं। क्या कोई साधु इस तरह की बातें करेगा? मैंने कौन सा पाप किया है?

बुलंदशहर का रहनेवाला है आरोपी

पप्पू यादव के यहां घुसने वाले शख्स का नाम सुमित सहपानी है। वह बुलंदशहर का रहने वाला है। सुमित ने पप्पू यादव को जूता फेंककर मारा था। उसी समय उसे पकड़ लिया गया। सुमित का पिछला कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। दूसरे शख्स का नाम हैप्पी है, जो कि पप्पू यादव के आवास के बाहर क्रेटा गाड़ी में मौजूद था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या वह चाकू लेकर आया था। पुलिस के मुताबिक, जब सुमित को पप्पू यादव के लोगों ने सौंपा तो उसके साथ में एक चाकू भी सौंपा था। आरोपी के मुताबिक, संतों के अपमान को लेकर उसके मन में नाराजगी थी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भारत में सुपर अल-नीनो का खतरा: तेज गर्मी, कम बारिश और पर्यावरण पर बड़ा प्रभाव

भारत में सुपर अल-नीनो का खतरा बढ़ा है, जिससे तेज गर्मी और कम बारिश की संभावना है। वैज्ञानिकों ने पर्यावरण निगरानी बढ़ाने की चेतावनी दी है।

सरकार ने महिलाओं के लिए नई बिजनेस योजनाएं शुरू, पात्रता और लाभ की पूरी जानकारी

सरकार ने महिलाओं के लिए नई बिजनेस योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें पात्रता और लाभ की पूरी जानकारी शामिल है। ये योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाती हैं।

एमपी: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी नई मादा चीता CCB-2, चीतों का कुनबा बढ़ेगा

मध्यप्रदेश में कूनो से गांधी सागर नई मादा चीता CCB-2 पहुंचने वाली है। इससे चीतों का कुनबा बढ़ेगा और प्रोजेक्ट चीता को मजबूती मिलेगी।

मध्यप्रदेश में पहली बार, छोटे अपराधियों को जेल की बजाय सामुदायिक सेवा की सजा

मध्यप्रदेश में पहली बार छोटे अपराधियों को जेल की बजाय सामुदायिक सेवा की सजा मिलेगी। नए नियमों से न्याय प्रक्रिया में सुधार होगा।

भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज

राहुल गांधी ने इंदौर में छात्रों की आवाज को भाजपा सरकार तक पहुंचाया। भाजपा ने कार्यक्रम में बाधाएं डालीं, लेकिन छात्रों की मांगें जोर पकड़ रही हैं।

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 35 IPS अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है जिसमें 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले शामिल हैं। नोएडा, आगरा और कानपुर में पुलिस कमिश्नरेट में बदलाव।

भारत ने नेपाल को भेजा 11 टन दवाइयां और राहत सामग्री, जयशंकर ने अपडेट दिया

भारत ने नेपाल को हाल ही में आई बाढ़ के बाद 11 टन दवाइयां और राहत सामग्री भेजी है। विदेश मंत्री जयशंकर ने इस सहायता का विस्तृत अपडेट दिया।

संजय राउत का पीएम मोदी पर हमला, UPI टैक्स पर बोले- अमेरिका को दे रहे प्रोटेक्शन मनी

संजय राउत ने UPI टैक्स को लेकर पीएम मोदी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका को प्रोटेक्शन मनी दी जा रही है। इस बयान ने सियासी विवाद बढ़ाया है।

अजीत डोभाल ने कहा, भारत की जीडीपी 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचेगी

अजीत डोभाल ने भारत की जीडीपी 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान लगाया है। यह वृद्धि देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।

दमोह में सगाई समारोह के दौरान होटल रसोई में आग लगी, एक की मौत

दमोह में सगाई समारोह के दौरान होटल रसोई में आग लगी। इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। सुरक्षा नियमों पर सवाल उठे।