Commonwealth Games 2026 में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 भारत की दिग्गज वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने इतिहास रच दिया है। महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में एक बार फिर भारत का परचम लहराते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। यह कॉमनवेल्थ गेम्स में मीराबाई चानू का लगातार तीसरा गोल्ड मेडल है, जिसने उनके सुनहरे करियर में एक और ऐतिहासिक पन्ना जोड़ दिया है।

स्नैच में दो बार तोड़ा CWG रिकॉर्ड

मुकाबले की शुरुआत से ही मीराबाई अपनी प्रतिद्वंद्वियों से बहुत आगे चल रही थीं। स्नैच राउंड में उन्होंने सबसे ज्यादा 82kg का शुरुआती वजन चुनकर अपनी धमाकेदार एंट्री की। इसके बाद मीराबाई ने एक ही मैच में बैक-टू-बैक दो बार रिकॉर्ड तोड़े। अपने दूसरे प्रयास में 82 किलोग्राम वजन उठाकर उन्होंने नया कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड बनाया, और फिर तीसरे प्रयास में 85 किलोग्राम की जबरदस्त लिफ्ट के साथ अपना ही रिकॉर्ड दोबारा तोड़ डाला। पहली चूक के बाद क्लीन एंड जर्क में लगाई गोल्ड पर मुहर

105 किलो के वजन के साथ शुरुआत

क्लीन एंड जर्क राउंड में मीराबाई ने 105 किलोग्राम के भारी वजन के साथ शुरुआत की। हालांकि, पहले प्रयास में वे चूक गईं, लेकिन दबाव में निखरना मीराबाई की खासियत रही है। अपने दूसरे प्रयास में उन्होंने 105 किलोग्राम का वजन सफलतापूर्वक उठाकर भारत का गोल्ड मेडल पक्का कर दिया।

भारत को मिला तीसरा मेडल

मीराबाई चानू की जीत के साथ ही भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अपना तीसरा मेडल भी जीत लिया है। इससे पहले भारत ने वेटलिफ्टिंग में ही सिल्वर मेडल जीता था। वह मेडल भारत के लिए ऋषिकांत सिंह ने जीता था। वहीं CWG 26 में भारत के लिए पहला मेडल झंडू कुमार ने जीता था। वह मेडल उन्होंने पैरा वेटलिफ्टिंग में जीता। बता दें कि यह इस साल भारत का पहला गोल्ड मेडल है। इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। गोल्ड मेडल जीतने के बाद वह काफी भवुक नजर आईं।

लगातार तीन गोल्ड मेडल

मीराबाई चानू ने लगातार तीन कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है। उन्होंने 2018, 2022 और अब 2026 गेम्स में भी गोल्ड पर कब्जा जमाया है। 2014 के इवेंट में उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था।

190 किलो वजन उठाया

भारत की स्टार वेटलिफ्टर ने स्नैच और क्लीन एंड जर्क में कुल मिलाकर 190 किलो वजन उठाया। मीराबाई की यह जीत धमाकेदार इसलिए भी रही क्योंकि उन्होंने दूसरे स्थान पर रहीं नाइजीरिया की रुथ न्योंग से 22 किलोग्राम अधिक वजन उठाया।

पहले प्रयास में रही थीं असफल

क्लीन एंड जर्क राउंड में मीराबाई चानू पहले ही प्रयास में 105 किलोग्राम वजन उठाने आई थीं, लेकिन असफल रहीं, मगर दूसरे प्रयास में उन्होंने इतना ही वजन उठाकर गोल्ड सुनिश्चित कर लिया था। इस मेडल को जीतकर भारत मेडल टेबल में सातवें स्थान पर आ गया है। भारत के नाम अभी तक एक गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल आया है। अब तक मीराबाई चानू (गोल्ड), ऋषिकांत सिंह (सिल्वर) और पैरा पावरलिफ्टिंग में झंडू कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

शराब कांड पर एक्शन में सीएम, दिलीप कुमार नए संभागायुक्त, इरशाद वली को बनाया आईजी

सागर शराब कांड में सीएम ने न्यायिक जांच के आदेश दिए और प्रशासनिक बदलाव किए। दिलीप कुमार संभाग आयुक्त और इरशाद वली आईजी बने।

राहुल मियां नहीं समझ सकते वंदेमातरम् का महत्व: नितिन नवीन

राहुल मियां वंदे मातरम् का महत्व नहीं समझ सकते, नितिन नवीन का हल्द्वानी में बयान। राजनीतिक माहौल गर्म।

MP Police Bharti 2026: 22 सितंबर से 7500 पदों पर आवेदन शुरू

एमपी पुलिस भर्ती 2026 के तहत 7500 पदों पर आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होगी। यह भर्ती मध्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार का अवसर देगी।

‘दृश्‍यम 3’ ट्रेलर: विजय सलगांवकर के सामने मीरा की नई चुनौती

दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज, विजय सलगांवकर को इस बार नई चुनौती का सामना करना पड़ेगा। जानिए फिल्म की कहानी और सस्पेंस के बारे में।

ED रेड पर CM शिवकुमार का भाजपा पर वार, तीन नेताओं के नाम गिनाए

ED की छापेमारी पर CM शिवकुमार ने भाजपा पर हमला बोलते हुए तीन नेताओं के नाम दिए।

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन, उमर उन नबी पर NIA की चार्जशीट

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन का खुलासा, NIA की चार्जशीट के अनुसार उमर उन नबी ने डिजिटल किल गाइड से प्रशिक्षण लिया।

एमपी में MBBS इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त, 21,500 रु स्टाइपेंड पर सहमति

एमपी में एमबीबीएस इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त हो गई है और स्टाइपेंड को बढ़ाकर 21,500 रुपये कर दिया गया है।

सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23500 के नीचे फिसला

सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट। सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23,500 के नीचे फिसला।

भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज: 13-17 सितंबर को नई दिल्ली में मुकाबले

भारत-अफगानिस्तान टी20I सीरीज 13 से 17 सितंबर तक नई दिल्ली में होगी। श्रेयस अय्यर और इब्राहिम जादरान की कप्तानी में टीमें भिड़ेंगी।

कर्नाटक मंत्री सतीश जारकीहोली पर ED का शिकंजा, 18 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय ने कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली पर शिकंजा कसते हुए उनके 18 ठिकानों पर छापेमारी की है।