President of France की सुरक्षा में बड़ी चूक, सीरिया में जिस होटल में रुके हैं, उसी के पास हुआ जोरदार धमाका

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

दमिश्क। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया दौरे पर हैं। उनके दौरे के बीच ही सीरिया की राजधानी दमिश्क में जोरदार धमाके हुए हैं। बताया जाता है कि वे जिस होटल में रुके हैं, उसी के बाहर कहीं धमाका हुआ है। मैक्रों के कार्यालय ने साफ कर दिया है कि मैक्रों सुरक्षित हैं और वे अपना सीरिया दौरा जारी रखेंगे।

मैक्रों के होटल के बाहर हुए धमाके

सीरिया की राजधानी दमिश्क में मंगलवार को दो जोरदार धमाकों से हड़कंप मच गया। यह घटना उस समय हुई, जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से एक अहम मुलाकात के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे हुए थे। राष्ट्रपति भवन में बैठक के दौरान दमिश्क में फोर सीजन्स होटल के पास धमाके हुए।

मैक्रों पूरी तरह सुरक्षित

सीरियाई मीडिया के मुताबिक राष्ट्रपति मैक्रों दमिश्क प्रवास के दौरान फोर सीजन्स होटल में ही ठहरे हुए हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय ने पुष्टि की कि मैक्रों पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनका सीरिया दौरा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि दमिश्क के मध्य क्षेत्र में हुए दोनों धमाके विस्फोटक उपकरणों से किए गए। धमाके के बाद घटनास्थल से धुएं का बड़ा गुबार उठता देखा गया।

किसी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक वाहन आग की लपटों में घिरा दिखाई दे रहा है, जबकि सड़क पर खून के धब्बे भी नजर आ रहे हैं। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, किसी भी संगठन ने अब तक धमाकों की जिम्मेदारी नहीं ली है।

18 लोगों के घाल होने की खबर

सीरिया के गृह मंत्रालय ने कहा है कि इस विस्फोट में कम से कम 18 लोग घायल हुए हैं। इसमें चार पुलिस वाले हैं।  प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सड़कों पर खून के छीटें देखे गए हैं। विस्फोट के बाद एक गाड़ी में आग लग गई। अभी तक किसी भी गुट ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। सीरियाई मीडिया के मुताबिक यह धमाका फोर सीजन होटल के पास हुआ जहां पर इमैनुअल मैक्रों ठहरे हुए हैं। सीरिया के गृह मंत्रालय ने कहा कि कम से कम 18 लोग घायल हुए हैं।

होटल के पास ही है पर्यटन मंत्रालय

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक यह धमाका जिस इलाके में हुआ है, वह नागरिकों से भरा हुआ है। उन्होंने इसे आपराधिक कार्रवाई करार दिया है। उन्होंने बताया कि यह धमाका पर्यटन मंत्रालय के पास हुआ है। यहीं पर इमैनुअल मैक्रां फोन सीजन होटल में रुके हुए हैं। मैक्रों के ऑफिस ने कहा है कि इस धमाके से यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ा है और यह सामान्य तरीके से चल रही है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

शिवाजी महाराज की प्रतिमा विवाद में लोग थाने पहुंचे, निगम जिम्मेदार

इंदौर के मोती तबेला में शिवाजी महाराज की प्रतिमा विवाद बढ़ा। स्थानीय लोग थाने पहुंचकर निगम की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क का विस्तार, भोपाल से दिल्ली-आगरा होगी तेज कनेक्टिविटी

मध्य प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क के विस्तार से भोपाल से दिल्ली-आगरा की कनेक्टिविटी तेज होगी। नए हाई-स्पीड कॉरिडोर से यात्रा समय कम होगा।

इंदौर का युवक चोरल नदी में डूबा, बड़वाह में गणपति विसर्जन के दौरान मौत

इंदौर का युवक चोरल नदी में डूबा, बड़वाह में गणपति विसर्जन के दौरान मौत की घटना सामने आई है। दुर्घटना से परिवार और स्थानीय लोग सदमे में हैं।

MP Weather Update: 27 से 29 सितंबर तक मध्य प्रदेश में बारिश और आंधी का अलर्ट

मध्य प्रदेश में 27 से 29 सितंबर तक बारिश और आंधी का अलर्ट जारी। पश्चिमी और पूर्वी जिलों में तेज हवाओं और वज्रपात की संभावना।

भाजपा ने विपक्ष की मांग पर दिया पलटवार, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सियासत गर्म

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष की मांग को लेकर सियासत तेज हुई है। भाजपा ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए पलटवार किया है।

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र वोटरों के नाम हटाने पर आपत्ति की समय-सीमा बढ़ाई

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट के नाम हटाने की आपत्तियों के लिए समय-सीमा बढ़ाकर 12 अक्टूबर 2026 कर दी है। यह निर्णय विशेष गहन संशोधन प्रक्रिया के तहत लिया गया है।

पत्नी की हत्या के 26 दिन बाद आरोपी यश का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

झांसी में पत्नी की हत्या के 26 दिन बाद आरोपी यश का शॉर्ट एनकाउंटर हुआ। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में यश के पैर में गोली लगाई और उसे गिरफ्तार किया।

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 4.38 किलो एम्फेटामाइन जब्त, नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

भोपाल में DRI ने दो एंटी-नारकोटिक ऑपरेशन में 4.38 किलो एम्फेटामाइन जब्त की। एक भारतीय और एक नाइजीरियाई महिला को गिरफ्तार किया गया।

एमपी-सीजी में जियो कर्मचारियों का विशेष स्वच्छता अभियान, रेलवे स्टेशन से लेकर बाजारों तक की सफाई

रिलायंस जियो कर्मचारियों ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में स्वच्छता अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन और बाजारों में सफाई कर जागरूकता बढ़ाई गई।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में दिया करारा जवाब, पाकिस्तान के आरोप बेनकाब

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने पाकिस्तान के आरोपों का कड़ा जवाब दिया। पेटल गहलोत ने आतंकवाद और कश्मीर पर पाकिस्तान की पोल खोली।