घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का कहर: उत्तर भारत से दक्षिण तक मौसम का प्रकोप, कई राज्यों में अलर्ट जारी

Date:

घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का कहर: उत्तर भारत से दक्षिण तक मौसम का प्रकोप, कई राज्यों में अलर्ट जारी

जम्मू से लेकर उत्तराखंड और दिल्ली से उत्तर प्रदेश के कई शहरों तक रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है। कई इलाकों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की जा रही है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में अत्यधिक घने कोहरे को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

kal ka mausam: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर; विजिबिलिटी  जीरो, यातायात ठप - cold wave grips north india fog disrupts daily  life-mobile

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 31 दिसंबर तक उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के कई इलाकों को घने कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 31 दिसंबर तक रात और सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 29 दिसंबर तक, जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में 27 दिसंबर तक तथा बिहार, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में 29 दिसंबर तक घना कोहरा बने रहने का अनुमान है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वी मध्य प्रदेश में 26 दिसंबर तक कोहरे का असर देखा जा सकता है।

Weather Update: उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी, अगले 5 दिनों तक इन  राज्यों में कोल्ड वेव का अलर्ट - weather updates Cold Wave alert in Punjab  haryana delhi 03 january

हिमाचल प्रदेश में बहुत घने कोहरे की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पंजाब के गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि फरीदकोट में 5.5 डिग्री, अमृतसर में 7 डिग्री और लुधियाना में 9.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा 5.4 डिग्री तक गिर गया।

इसके उलट कश्मीर में ठंड का असर कुछ कम हुआ है। हाल ही में हुई बर्फबारी और बारिश के बाद बादल छाए रहने से घाटी के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर दर्ज किया गया। पहलगाम और गुलमर्ग को छोड़कर ज्यादातर स्थानों पर रात का तापमान बढ़ा है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि घाटी के अन्य हिस्सों में यह 1.8 से 5.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

दूसरी ओर, दक्षिण भारत में भी ठंड का असर देखने को मिला है। तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल स्टेशन ऊंटी में तापमान शून्य से एक डिग्री नीचे चला गया, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ram Mandir चढ़ावा चोरी के सभी 8 आरोपी अभी जेल में ही रहेंगे, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के सभी आठ आरोपी अभी जेल में ही रहेंगे। आज सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग  के जरिए उन्हें अदालत में पेश किया गया।सुनवाई के बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अब इस मामले में अगली पेशी 13 जुलाई को होगी।