कर्बला मैदान के मेले पर रार : महापौर के इनकार के बाद भी निगमायुक्त ने दी थी अनुमति, अब महापौर परिषद ने कर दी निरस्त

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। कर्बला मैदान पर मुहर्रम पर लगने वाले मेले को लेकर इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगमायुक्त क्षितिज सिंघल के बीच ठन गई है। महापौर ने दो दिन पहले मेले की अनुमति देने से इनकार कर दिया था, लेकिन निगमायुक्त ने गुरुवार को मेला कमेटी को अनुमति दे दी। इससे भड़के महापौर ने ताबड़तोड़ महापौर परिषद की वर्चुअल बैठक बुलाकर अनुमति निरस्त करवा दी।

महापौर परिषद की बैठक में फैसला

महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें यह जानकारी प्राप्त हुई की धोबी घाट पर ताजिए ठंडे करने के साथ ही मेला लगाने की भी अनुमति प्रदान की गई है। उक्त अनुमति के संबंध में मेयर इन काउंसिल की वर्चुअल मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग में निर्णय लिया गया कि विगत वर्ष स्थल पर ताजिये ठंडा करने के साथ ही मेला लगाने की अनुमति दी गई थी, किंतु आयोजको को जिन शर्तों पर अनुमति दी गई थी उन शर्तों का पालन नहीं किया गया और शर्तों का उल्लंघन किया गया। साथ ही मेले से संबंधित जो राशि जो निगम में जमा करनी थी वह भी जमा नहीं कराई गई उपरोक्त स्थिति और अनुभव को ध्यान में रखते हुए मेयर इन काउंसिल द्वारा वर्चुअल बैठक में निर्णय लिया गया कि धोबी घाट पर ताजिए ठंडा करने की केवल अनुमति दी जाए। जो मेला लगाने की अनुमति दी गई है उसे निरस्त किया जाए।

👉 यह भी पढ़ें:

निगम कमिश्नर ने दी थी मेले की अनुमति

गुरुवार को पता चला कि मेला कमेटी को निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने अनुमति दे दी है। इसकी जानकारी शायद महापौर पुष्यमित्र भार्गव को नहीं थी। मेला कमेटी के सदस्यों ने इसकी जानकारी मीडिया को दी। गुरुवार 25 जून को मो.अब्दुल हमीद नियारगर अध्यक्ष वक्फ इंतेजामिया कमेटी के नाम से नगर निगम ने अनुमति पत्र जारी किया है। अपर आयुक्त मार्केट की तरफ से जारी इस पत्र में तीन दिन के मेले के लिए  1,36, 007 रुपए जमा कराने को कहा गया था।

पहले महापौर ने अनुमति से किया था इनकार

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दो दिन पहले कहा था कि धोबी घाट की जमीन निगम के स्वामित्व की है। कोर्ट ने सितंबर 2024 में ही इस पर मुहर लगा दी थी। कोर्ट ने फैसले में स्पष्ट किया है कि 0.02 एकड़ जमीन पर ताजिए ठंडे करने की अनुमति रहेगी, शेष जमीन निगम की है। निगम अब तक मेले की अनुमति देता था, लेकिन इस बार हमने कई कारणों से तय किया है कि मेले के लिए जमीन देने सही नहीं है।

वर्ष 2024 में जीता था निगम

धोबी घाट की 6.7 एकड़ जमीन को लेकर लंबे समय कोर्ट में विवाद चला। सितंबर 2024 में जिला कोर्ट ने मामले में फैसला सुनाते हुए साफ किया था कि यह जमीन नगर निगम के स्वामित्व की है। कोर्ट ने इस 6.7 एकड़ जमीन में से सिर्फ 0.02 एकड़ जमीन ताजिए ठंडा करने के लिए होने की बात कही थी। कोर्ट ने फैसले में स्पष्ट किया था कि 0.02 एकड़ जमीन पर ताजिए ठंडे करने की अनुमति रहेगी, शेष जमीन इंदौर नगर निगम की है।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बीजेपी प्रवक्ता ने राहुल गांधी पर लगाया विदेशी ताकतों से जुड़ाव का आरोप

बीजेपी प्रवक्ता ने राहुल गांधी पर विदेशी ताकतों से जुड़ाव का आरोप लगाया है। पार्टी ने प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल और जॉर्ज सोरोस से संबंधों की बात कही है।

अमित शाह ने राहुल गांधी पर किया हमला, कहा- अगले 30 साल आपका नंबर नहीं लगेगा

अमित शाह ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि अगले 30 साल तक कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी। वोट चोरी के आरोपों पर भी दिया करारा जवाब।

RBI फिर कर सकता है रेपो रेट बढ़ाने पर फैसला, MPC में नहीं बनी सहमति

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) में रेपो रेट बढ़ाने को लेकर सहमति नहीं बन सकी। RBI फिर से रेपो रेट बढ़ाने पर विचार कर सकता है।

Asian Para Games: शीतल देवी ने विरोधी को 4 पॉइंट की बढ़त के बाद जीता गोल्ड

शीतल देवी ने एशियाई पैरा खेलों में शानदार वापसी करते हुए स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 4 पॉइंट के पिछड़ाव से उबरकर मुकाबला 142-139 से जीता।

भोपाल में राकेश अग्रवाल हत्या मामले की जांच के लिए 5 सदस्यीय SIT गठित

भोपाल में राकेश अग्रवाल हत्या मामले की जांच के लिए 5 सदस्यीय SIT गठित की गई है। आरोपी फरार है और ₹50,000 का इनाम घोषित।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन सत्र में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंडिया केम-2026 के उद्घाटन सत्र में शामिल हुए। उन्होंने मध्यप्रदेश में रसायन और पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में निवेश के अवसरों को उजागर किया।

इंदौर खुड़ैल क्षेत्र में क्रिसेंट वाटर पार्क के पास घायल तेंदुआ दिखा

इंदौर खुड़ैल क्षेत्र में क्रिसेंट वाटर पार्क के पास एक घायल तेंदुआ दिखा। वन विभाग और पुलिस ने तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव की तारीख घोषित, 12 नवंबर को होगा मतदान

मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव की तारीख घोषित, 12 नवंबर को मतदान होगा। निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम जारी किया है।

इंदौर संभाग में 15-17 अक्टूबर तक आंधी-बारिश का अलर्ट, 11 जिलों में बादल बरसेंगे

इंदौर संभाग में 15-17 अक्टूबर तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 11 जिलों में तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है।

इंदौर में 23-24 अक्टूबर को MP Semi Con Summit 2026, 50+ कंपनियां करेंगी हिस्सा

इंदौर में 23 और 24 अक्टूबर को MP सेमीकंडक्टर समिट 2026 आयोजित होगा। 50 से अधिक कंपनियां इसमें भाग लेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उद्घाटन करेंगे।