नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह द्वारा संघ की तारीफ करने के बाद कांग्रेस के कई नेता उनकी लगातार आलोचना कर रहे हैं। अब कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तुलना आतंकी संगठन अलकायदा से भी कर दी। मणिकम ने इसे ‘फेमस सेल्फ गोल‘ करार दिया है.
मणिकम टैगोर ने कहा कि संघ एक ऐसा संगठन है जो नफरत पर बना है। यह नफरत फैलाता है। नफरत से सीखने के लिए कुछ नहीं है। क्या आप अल–कायदा से कुछ सीख सकते हैं? अल–कायदा नफरत का संगठन है। यह दूसरों से नफरत करता है। उस संगठन से सीखने के लिए क्या है? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पूरी तरह से लोगों के साथ हैं। सरकार की मनमानी के खिलाफ लोगों के लिए लड़ रहे हैं। हमें उनका समर्थन करना चाहिए। ऐसा बयान राहुल जी के संघर्ष में मदद नहीं करता है। 140 साल की कांग्रेस अभी भी युवा है. नफरत से लड़ती है।
उल्लेखनीय है कि दिग्विजय सिंह ने 1990 के दशक की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में युवा नरेंद्र मोदी गुजरात में एक कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एलके आडवाणी के पास जमीन पर बैठे दिख रहे हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा–जो लोग कभी जमीनी स्तर पर काम करते थे, वे संगठनात्मक पदानुक्रम में ऊपर उठकर मुख्यमंत्री और आखिरकार प्रधानमंत्री बन सकते हैं।


