अल्पसंख्यकों वाले बयान पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, कहा-पहले अपने गिरेबां में झाकें

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारत में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले को लेकर बयान दिया था। इस पर भारत ने पाकिस्तान को जमकर फटकार लगाई है। भारत ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों को लेकर उसके ही रिकॉर्ड की ओर ध्यान दिलाया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान को अपने मुल्क के गिरेबां में झांकने की नसीहत दी है।

रणधीर जायसवाल ने कहा कि नई दिल्ली ने पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी द्वारा दिए गए बयानों का संज्ञान लिया है और उन्हें निराधार बताया है। जायसवाल ने कहा कि हम उस देश की इन टिप्पणियों को खारिज करते हैं जिसका इस मामले में बेहद खराब रिकॉर्ड खुद ही सब कुछ बयां करता है। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ होने वाला बर्ताव सर्वविदित है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में अलग–अलग धर्मों के अल्पसंख्यकों को भयानक और सुनियोजित तरीके से परेशान किया जाना एक ज्ञात सच है। कितनी भी उंगली उठा लें, यह बात मिट नहीं जाएगी।

पाकिस्तान ने क्रिसमस का जिक्र कर साधा था निशाना

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक आधिकारिक बयान में दावा किया गया कि भारत में क्रिसमस से पहले तोड़फोड़ और हिंसा की घटनाएं हुईं, जिससे धार्मिक अल्पसंख्यकों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। पाकिस्तान ने आरोप लगाया था कि भारत में अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न गहरी चिंता का विषय है। न सिर्फ ईसाई समुदाय के त्योहारों को निशाना बनाया गया, बल्कि मुसलमानों के खिलाफ भी हिंसा को बढ़ावा दिया गया।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

शाहरुख, टाइगर और अजय देवगन ने FDA नोटिस का जवाब दिया, सुनवाई पूरी

शाहरुख, टाइगर और अजय देवगन ने महाराष्ट्र FDA के पान मसाला सरोगेट विज्ञापन नोटिस का जवाब दिया। सुनवाई पूरी होने के बाद कानूनी प्रक्रिया जारी है।

विदेशी फंडिंग कानून पर JPC में चर्चा, SBI प्रमुख ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

विदेशी फंडिंग कानून पर JPC में चर्चा हुई, SBI प्रमुख ने खातों और लेनदेन से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए। विपक्ष ने समय सीमा बढ़ाने की मांग की।

एक पखवाड़े में दूसरी बार MP आएंगे राहुल गांधी, 1 अक्टूबर को बालाघाट में मृत आदिवासी परिवारों से करेंगे मुलाकात

राहुल गांधी 1 अक्टूबर को बालाघाट दौरे पर आएंगे और मृत आदिवासी परिवारों से मुलाकात करेंगे। यह मध्य प्रदेश का उनका दूसरा दौरा होगा।

1 अक्टूबर से WhatsApp बिजनेस मैसेजिंग पर नए चार्ज लागू, जानें कितने होंगे खर्च

1 अक्टूबर से WhatsApp बिजनेस मैसेजिंग पर नए चार्ज लागू होंगे। बड़े व्यवसायों को अब WhatsApp बिजनेस मैसेजिंग के लिए अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूजा सिंह ने एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता

दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूजा सिंह ने एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतकर महिलाओं की ऊंची कूद में भारत को 24 साल बाद पदक दिलाया। उनकी कहानी प्रेरणादायक है।

भाजपा मुख्यालय में 4 घंटे मंथन, नितिन नवीन ने नेताओं को जमीन पर उतरने को कहा

भाजपा मुख्यालय में 4 घंटे मंथन के दौरान नितिन नवीन ने पदाधिकारियों को जमीन पर उतरने और संगठन को मजबूत करने को कहा।

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर पंजाब के शाही इमामों ने जताया कड़ा विरोध

पंजाब के शाही इमामों ने धीरेंद्र शास्त्री बयान पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणियां वापस लेने को कहा है।

राहुल गांधी ने वोट चोरी और SIR पर नया प्लान किया घोषित, संसद से गलियों तक विरोध

राहुल गांधी ने वोट चोरी और SIR पर नया प्लान किया घोषित। कांग्रेस संसद से गलियों तक विरोध प्रदर्शन बढ़ाएगी। जानिए नई रणनीति।

कोच्चि में 67 साल के व्यक्ति ने पत्नी को चाकू से मार डाला, फिर बेटे को बताई करतूत

कोच्चि में 67 साल के व्यक्ति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या की घटना से परिवार और समाज में सदमा। आरोपी ने बेटे को खुद दी वारदात की जानकारी।

सिरोंचा के जंगल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, दो जिंदा पैंगोलिन और बाघ के अंग बरामद

महाराष्ट्र के सिरोंचा जंगल में वन्यजीव तस्करी का खुलासा हुआ। दो जिंदा पैंगोलिन और बाघ के अंग बरामद किए गए।