LPG Price Hike: आखिर क्यों महंगा हुआ गैस सिलेंडर? क्या आने वाले दिनों में घरेलू उपभोक्ताओं पर भी पड़ेगा असर?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

देशभर में LPG Price Hike ने एक बार फिर कारोबारियों और आम लोगों का ध्यान खींच लिया है। 1 जून से कमर्शियल गैस सिलेंडर की प्राइस  में बड़ा इजाफा  किया गया है। भारत की सबसे बड़ी सरकारी रिफाइनिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 42 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है।

इसके साथ ही 5 किलो वाले फ़्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर  की कीमत भी 11 रुपये बढ़ा दी गई है। नई दरों के बाद दिल्ली में 19 किलो का कॉमर्शियल सिलेंडर 3113.50 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि 5 किलो वाला सिलेंडर अब 821 रुपये में मिलेगा।

हालांकि फिलहाल घरेलू सिलेंडरों के दामों  में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिली है। लेकिन सवाल यह है कि क्या यह राहत लंबे समय तक बनी रहेगी?

LPG Price Hike: आखिर क्यों महंगा हुआ गैस सिलेंडर? क्या आने वाले दिनों में घरेलू उपभोक्ताओं पर भी पड़ेगा असर?

इस बीच पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने भरोसा दिलाया है कि सरकार देश की फ्यूल सिक्योरिटी को मजबूत करने के लिए रणनीतिक भंडार तैयार कर रही है और ऊर्जा आपूर्ति को लगातार बनाए रखने पर काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जमाखोरी और कृत्रिम संकट पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है।

वैश्विक स्तर पर ऊर्जा बाजार में बढ़ती अनिश्चितता और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच यह बढ़ोतरी कई नए सवाल खड़े कर रही है। क्या यह केवल कॉमर्शियल सिलेंडरों तक सीमित रहेगा या आने वाले महीनों में घरेलू गैस उपभोक्ताओं को भी महंगाई का सामना करना पड़ सकता है?

आपकी क्या राय है? क्या सरकार को घरेलू और कमर्शियल दोनों गैस सिलेंडरों की कीमतों पर अधिक नियंत्रण रखना चाहिए, या अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से कीमतें तय होना उचित है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एमपी के पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री हैं।

डिप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा सस्पेंड, शराब ठेके में गड़बड़ी के आरोप

डीप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा पर शराब ठेकों में ₹1 करोड़ रिश्वत लेने और फर्जी FDR मामले में आरोप लगे हैं। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।

वकील की चूक से हुई थी 1093 दिन की देरी, इंदौर हाईकोर्ट ने 50 हजार की कॉस्ट माफ की

इंदौर हाईकोर्ट ने वकील की चूक की वजह से 1093 दिन की देरी को माफ किया। कोर्ट ने 50 हजार रुपये की कॉस्ट लगाई और मामले को पुनः ट्रायल कोर्ट भेजा।

असम सीएम ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों को कहा- इस्तीफा दें, फिर बैलेट पेपर से चुनाव करें

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।

कैबिनेट की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।