नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल के घुसपैठियों को चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते वे खुद अपने देश वापस चले जाएं। शाह ने दावा किया कि बंगाल में सरकार परिवर्तन के बाद बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ पहले ही कम हो गई है।
अमित शाह ने कहा कि पहले ममता बनर्जी के शासनकाल में हर दिन घुसपैठ होती थी, लेकिन अब घुसपैठिए खुद ही वापस लौटने लगे हैं। मैं घुसपैठियों से कहना चाहता हूं कि समय रहते खुद से अपने देश वापस लौट जाओ। अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने बांग्लादेश सीमा पर बाड़बंदी के काम को मजबूत करने के लिए सात दिनों के भीतर बीएसएफ को 600 हेक्टेयर भूमि सौंप दी है।
👉 यह भी पढ़ें:
- डिप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा सस्पेंड, शराब ठेके में गड़बड़ी के आरोप
- सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर
- दक्षिण कोरिया ने घरेलू हाइपरसोनिक मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया
- विराट को संन्यास के लिए मजबूर करने के आरोप, अजीत अगरकर पर गंभीर मामला
- दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग, हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
- दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट पर प्रेस कॉन्फेंस में कहा, ‘CJP ने कानून का पालन नहीं किया’
चुनाव के दौरान बाड़ लगाने का किया था वादा
अमित शाह ने कहा कि हमने चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था कि यदि आप हमें सत्ता सौंपते हैं तो हम कुछ ही दिनों के भीतर बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने का काम शुरू कर देंगे। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि मैं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री को महज सात दिनों के भीतर बीएसएफ को 600 हेक्टेयर भूमि सौंपने के लिए बधाई देना चाहता हूं। चिकन नेक क्षेत्र में 121 हेक्टेयर भूमि भी केंद्र सरकार को सौंप दी गई है।
अब गंगा क्षेत्र में लहरा रहा भाजपा का झंडा
अमित शाह ने कहा क आज भाजपा देश के 80 प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र में शासन कर रही है। हाल ही में बंगाल में चुनाव हुए, जहां दीदी की सरकार पूरी तरह से साफ हो गई। बीजेपी का ‘भगवा झंडा’ अब पूरे गंगा क्षेत्र में उत्तराखंड से गंगासागर तक लहरा रहा है।
घुसपैठ रोकने के लिए हाई लेवल कमेटी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प है कि देशभर से एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर बाहर निकाला जाए। इसी दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की घोषणा के अनुरूप सरकार ने डेमोग्रैफिक बदलाव को लेकर एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी देशभर में जनसंख्या में हो रहे कृत्रिम बदलावों, उनके कारणों और उन्हें रोकने के उपायों का व्यापक अध्ययन करेगी।



