बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, राजद की चर्चित नेता रितु जायसवाल थामेंगी भाजपा का हाथ

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

बिहार की राजनीति में एक बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल रहा है।राष्ट्रीय जनता दल का प्रमुख महिला चेहरा मानी जाने वाली  रितु जायसवाल अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रही हैं। रितु जायसवाल ने सोशल मीडिया  पर इसकी औपचारिक घोषणा कर दी है।

रितु जायसवाल 26  मई को पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगी। जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता उन्हें पार्टी में शामिल कराएंगे।

भाजपा में शामिल होने की घोषणा के साथ रितु जायसवाल ने सादगी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने अपने समर्थकों से अनावश्यक भीड़ और लंबे काफिलों के साथ कार्यक्रम में नहीं आने की अपील की।

उन्होंने कहा कि देश एक संवेदनशील दौर से गुजर रहा है और ऐसे समय में ऊर्जा तथा ईंधन की बचत बेहद जरूरी है। उन्होंने सार्वजनिक परिवहन और साझा वाहनों के उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि उनके लिए राजनीति प्रदर्शन नहीं, बल्कि सेवा और जिम्मेदारी का माध्यम है।

रितु जायसवाल और राष्ट्रीय जनता दल के बीच दूरी वर्ष 2025  के विधानसभा चुनाव के दौरान ही साफ दिखाई देने लगी थी। ‘मुखिया दीदी’ के नाम से पहचान बनाने वाली रितु पार्टी के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी हैं। वर्ष 2020   में उन्होंने परिहार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और बेहद कम अंतर से हार गई थीं।

हालांकि, वर्ष 2025   के चुनाव में राजद ने उनका टिकट काटकर पूर्व सांसद रामचंद्र पूर्वे की बहू को उम्मीदवार बना दिया। इस फैसले से नाराज होकर रितु जायसवाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उन्होंने 60  हजार से अधिक मत हासिल किए और राजद उम्मीदवार को तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया। इसके बाद पार्टी ने उन्हें छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया था।

रितु जायसवाल सक्रिय महिला नेता के रूप में उनकी मजबूत छवि मानी जाती है।

वैश्य समाज से आने वाली रितु जायसवाल की उत्तर बिहार के कई जिलों में महिलाओं, युवाओं और व्यापारी समुदाय के बीच अच्छी पकड़ बताई जाती है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा उन्हें संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है या आगामी चुनावों में प्रमुख महिला चेहरे के रूप में आगे बढ़ा सकती है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर, BCCI ने दी सफाई

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर को BCCI ने खारिज किया है। सचिव देवजीत सैकिया ने मैच स्थानांतरण की अफवाहों को निराधार बताया।

दिल्ली में ‘समाजवाद’…पत्रकार, नेता, वकील-सब हिरासत में!

दिल्ली में सरकार ने विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पत्रकारों, नेताओं और वकीलों को हिरासत में लिया। ट्रेनों और फ्लाइट्स पर भी कड़ी निगरानी रखी गई।

राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘चलो दिल्ली’ मार्च, चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

राहुल गांधी के नेतृत्व में चलो दिल्ली मार्च 12 अक्टूबर को हुआ। विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की।

दक्षिण कोरिया ने घरेलू हाइपरसोनिक मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया

दक्षिण कोरिया ने अक्टूबर 2026 में घरेलू हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह देश की रक्षा क्षमता को मजबूत करेगा।

विराट को संन्यास के लिए मजबूर करने के आरोप, अजीत अगरकर पर गंभीर मामला

वसीम जाफर ने अजीत अगरकर की चयन समिति पर विराट कोहली को संन्यास के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। इस विवाद ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है।

उज्जैन में आयुर्वेद छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर कॉलेज और अस्पताल पर ताला लगाया

उज्जैन में आयुर्वेद छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर कॉलेज और अस्पताल पर ताला लगाया। आंदोलन आठवें दिन भी जारी रहा।

MP में सांदीपनि स्कूल बसों पर लग सकता है शुल्क, अभिभावकों में चिंता

मध्य प्रदेश में सांदीपनि स्कूल बसों पर शुल्क लगने की योजना ने अभिभावकों में चिंता बढ़ा दी है। प्रस्ताव कैबिनेट में विचाराधीन है।

इंदौर दशहरा मैदान में 111 फीट रावण के दस मुख तैयार, 250 फीट लंका बनेगी

इंदौर दशहरा मैदान में 111 फीट रावण के दस मुख तैयार कर लिए गए हैं। 250 फीट ऊंची लंका का निर्माण भी जोरों पर है। विजयादशमी को दहन होगा।

दिग्विजय सिंह बोले- सिंधिया और कमलनाथ के ईगो से गिरी मध्य प्रदेश सरकार

दिग्विजय सिंह ने बताया कि सिंधिया और कमलनाथ के ईगो के कारण मध्य प्रदेश सरकार गिरी। राजनीतिक मतभेदों और पदों को लेकर विवाद बड़ी वजह था।