संजय अग्रवाल जी, माना कि आप बहुत बड़े कॉलोनाइजर और कारोबारी हैं, अब क्या मंदिर पर भी कब्जा कर लेंगे?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। राऊ, रंगवासा के भूतनाथ मंदिर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मंगलवार को मंदिर के लोग कलेक्टर शिवम वर्मा के पास पहुंचे और कहा कि कॉलोनाइजर संजय अग्रवाल फर्जी तरीके से मंदिर की जमीन पर कब्जा कर लिया है और आने-जाने का रास्ता भी बंद है। दूसरी तरफ संजय अग्रवाल का कहना है कि यह जमीन उनके ट्र्स्ट की है। इस मामले में कलेक्टर ने कहा है कि वे दस्तावेजों की जांच कर कार्रवाई करेंगे।

पाटीदार ने कहा-2025 में मंदिर का खसरा बदला

भूतनाथ मंदिर के लिए संघर्ष कर रहे रविन्द्र पाटीदार का कहना है कि राऊ में बाबा भूतनाथ का मंदिर अति प्राचीन है। यह खसरा नंबर 682 पर था। कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से यह मंदिर 682 नंबर खसरे से उठ कर 654/2/3 पर चला गया। हमने 2006 की टीएनसी निकलवाई, उसमें कहीं भी मंदिर नहीं पाया गया। वहीं 2025 में वह मंदिर उस खसरे में कैसे चला गया। यह संजय अग्रवाल का प्राइवेट खसरा है।

संजय अग्रवाल ने बंद किया मंदिर का रास्ता

रविन्द्र पाटीदार ने कहा कि  हमने कलेक्टर साहब को समस्या बताई है। मंदिर पर आने-जाने वाला मार्ग बंद पड़ा है। मंदिर का रास्ता खुलवाया जाए। पाटीदार ने कहा 682 नंबर शासकीय तालाब की पाल है। नपती हुई है, लेकिन इस पर मेरे और मंदिर समिति के लोगों की फर्जी साइन की गई। अगर भंडारा हौ रहा, भजन हो रहा है तो इसमें खराबी क्या है। कलेक्टर ने कहा कि जांच होगी। पाटीदार ने यह भी कहा कि हम अनशन पर बैठेंगे। जब तक रास्ता नहीं खुलेगा। अगर मंदिर से जुड़े लोगों पर कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी फर्जी ट्रस्ट वालों की होगी।

संजय अग्रवाल ने कहा-जमीन उनके ट्रस्ट की

इस मामले में कॉलोनाइजर संजय अग्रवाल ने कहा कि हमने अपने जमीन के अंदर टीएनसी पास कराई। टीएनसी में बाउंड्रीवॉल की आ‌वश्यकता नहीं होती। एक छोटा सा चबूतरा बनाना है तो टीएनसीपी से आवश्यकता नहीं होती है। आप यह देखिए की जमीन हमारी है कि नहीं, ट्रस्ट हमारा है कि नहीं। हम ट्रस्ट का संचालन करते हैं या नहीं। जब सबकुछ हमारा है तो असमाजिक ट्रस्ट अंदर घुसकर हमारी दीवार तोड़ देते हैं। आज हमारी जमीन पर पार्किंग कर पैसे वसूल रहे हैं। रजिस्ट्री मेरे नाम से है, बंटाकन मेरे नाम से है। हमारे ट्रस्ट में11 ट्रस्टी हैं। हमने कोई रास्ता बंद नहीं दिया है। हमने रंगवासा गांव के अंदर से रास्ता दिया है। लोग वहां दर्शन करने आते हैं।

कलेक्टर ने कहा-दस्तावेजों की करेंगे जांच

इस संबंध में कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि एक पक्ष ने कहा कि मंदिर पर जाने का रास्ता बंद है। दोनों पक्षों के कागजातों की जांच की जाएगी। इसके बाद जो भी नियमानुसार होगा, वह किया जाएगा।

जमीन पर कब्जे में माहिर हैं अग्रवाल

इस पूरे मामले में कॉलोनाइजर संजय अग्रवाल पर लोग सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि संजय अग्रवाल जमीनों पर कब्जे में माहिर हैं। अगर उनके मन में कुछ नहीं होता तो एक मंदिर का रास्ता क्यों रोक रहे? लोग यह भी कह रहे हैं कि आखिर मंदिर के मामले पर इतना बड़ा विवाद क्यों हो रहा है? लोग तो यह भी कह रहे हैं कि संजय अग्रवाल के पास न पैसे की कमी है और न जमीन कि फिर मंदिर की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश क्यों कर रहे?

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल: तंबाकू फैक्ट्री में GST इंटेलिजेंस की छापेमारी, 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल में तंबाकू फैक्ट्री में जीएसटी इंटेलिजेंस की छापेमारी से 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा हुआ। मालिक गिरफ्तार, जांच जारी।

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, चोट लगने पर जताया दर्द

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा ने चोट के कारण दुख जाहिर किया। भारत के स्टार खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक की उम्मीद खो दी।

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने भरी उड़ान, तेजस ने भी दिखाई ताकत

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी। तेजस ने भी जोधपुर में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। भारत-जापान रक्षा सहयोग मजबूत हुआ।

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को किया गिरफ्तार

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को फारबिसगंज कस्टम विभाग को जांच के लिए सौंपा गया।

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस के कारण। श्रद्धालुओं को सीढ़ी मार्ग से मां शारदा मंदिर पहुंचना होगा।

टीएमसी ने राहुल गांधी का किया समर्थन, कहा-राजनीति में मस्ती-मजाक जरूरी

ममता बनर्जी ने राहुल गांधी का समर्थन किया है और राजनीति में मस्ती-मजाक की जरूरत पर जोर दिया है। टीएमसी ने पीएम मोदी की मिमिक्री पर राहुल का बचाव किया।

‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में संवादात्मक प्रयास के बावजूद कमजोर स्क्रिप्ट ने इसे सुपरहिट बनने से रोका। भाजपा ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया।

विजय सेतुपति ने की ‘महाराजा 2’ की पुष्टि, हॉलीवुड रीमेक भी होगा

विजय सेतुपति ने महाराजा 2 की पुष्टि की है। फिल्म के हॉलीवुड रीमेक के अधिकार भी बिक चुके हैं। यह खबर तमिल सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि है।

केजरीवाल का राहुल गांधी पर हमला: पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन

केजरीवाल ने पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन बताया। राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने नशाखोरी पर सवाल उठाए।

10 महीने पहले हुई लव मैरिज, प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत

प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत से इलाके में तनाव बढ़ा है। 10 महीने पहले हुई थी उनकी लव मैरिज। पुलिस जांच जारी है।