प्रधानमंत्री मोदी ने विदेश यात्रा पर भारत सरकार द्वारा कर या अतिरिक्त शुल्क लगाने की खबरों को पूरी तरह गलत बताया है।
सोशल मीडिया पर साझा संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि विदेश यात्रा पर किसी तरह की पाबंदी लगाने का कोई सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने लिखा, “यह पूरी तरह असत्य है। इसमें तनिक भी सच्चाई नहीं है। विदेश यात्रा पर ऐसी रोक लगाने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता। हमारी सरकार लोगों के जीवन को सरल और व्यापारिक प्रक्रियाओं को सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।”
👉 यह भी पढ़ें:
- मैं प्रधानमंत्री मोदी से बहुत प्यार करता हूं” — ट्रंप बोले, भारत अमेरिका पर पूरी तरह भरोसा कर सकता है
- विकसित भारत के लिए तेज़ होंगे सुधार: मंत्रिपरिषद बैठक में प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा संदेश
- प्रधानमंत्री पर टिप्पणी से मचा सियासी तूफ़ान: सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी पर मुकदमा, महोबा में भाजपा का उग्र प्रदर्शन
- गुरुदेव को राष्ट्र का नमन, प्रधानमंत्री बोले — टैगोर की चेतना आज भी देश का पथ आलोकित कर रही
दरअसल, एक समाचार माध्यम ने दावा किया था कि सरकार विदेश यात्रा पर कर या अतिरिक्त शुल्क लगाने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है और इस विषय पर उच्च स्तर पर चर्चा चल रही है। प्रधानमंत्री ने उसी दावे को साझा करते हुए उसे भ्रामक करार दिया। बाद में संबंधित समाचार माध्यम ने अपनी वह पोस्ट हटा दी।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी विदेशी मुद्रा की बचत को ध्यान में रखते हुए लोगों से अनावश्यक विदेश यात्राएं टालने की अपील कर चुके हैं।


