नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तीन रुपए से अधिक का इलाफा कर दिया है। इसके साथ ही सीएनजी के दाम भी 2 रुपये प्रति किलो बढ़ा दिए गए है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार को आड़ें हाथों लिया है।
सरकार की गलती जनता भुगतेगी
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए सरकार की आलोचना की। उन्होंने लिखा कि गलती मोदी सरकार की है और इसकी कीमत जनता को चुकानी पड़ेगी। राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि अभी 3 रुपये का झटका दिया गया है, बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी।
👉 यह भी पढ़ें:
- फ्रांस से लौटते ही भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोका, AAP ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप
- ‘मैं शिव शक्ति में विश्वास करता हूं’ राहुल गांधी ने आरएसएस पर किया तीखा हमला
- राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना होगा
- मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर
- अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए
- राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार
जयराम रमेश ने कहा-महंगाई बढ़ना तय
कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे महंगाई बढ़ना तय है। इससे आर्थिक विकास दर में गिरावट भी आएगी। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम थी तो मोदी सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देने के बजाय उन्हें लूटा।



