प्रतीक यादव के शरीर पर मिले 6 चोटों के निशान, लेकिन मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा

Date:

लखनऊ। सपा चीफ अखिलेश यादव के भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ चुकी है। प्रतीक यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। रिपोर्ट के अनुसार खून का थक्का जमा हुआ था। शरीर के निचले हिस्से से ऊपरी हिस्से में खून का थक्का गया। इसके बाद लंग्स में इंफेक्शन हुआ और कार्डिएक अरेस्ट से मौत हुई। विसरा रिपोर्ट के बाद और चीजें स्पष्ट होंगी।

बुधवार को सीएमओ की मौजूदगी में प्रतीक का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रतीक की मौत की वजह पता चलने के साथ चौकाने वाला खुलासा हुआ है। घर के जिस कमरे में प्रतीक यादव थे, उसे बंद कर दिया गया है। प्रतीक का मोबाइल फोन और लैपटॉप को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

मौत के पीछे के कारणों की पड़ताल

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, प्रतीक यादव की मृत्यु का कारण कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स यानी दिल और सांस का रुकना  पाया गया है। रिपोर्ट में इस स्थिति के पीछे की वजह बड़े पैमाने पर पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म को बताया गया है। फेफड़ों की नस में खून का थक्का जमने की वजह से प्रतीक का दिल और श्वसन तंत्र पूरी तरह विफल हो गया। डॉक्टरों ने मौत की परिस्थितियों को और अधिक स्पष्ट करने के लिए हृदय और फेफड़ों के सैंपल सुरक्षित रखे हैं। विसरा को केमिकल एनालिसिस के लिए भेजा गया है।

शरीर पर मिले चोट के छह निशान, सब मौत से पहले के

प्रतीक यादव के शरीर पर चोटों के छह निशान मिले हैं। रिपोर्ट में यह भी साफ किया गया है कि शरीर पर मिली सभी चोटें मौत से पहले की हैं। 6 निशान में 3 निशान 6 से 7 दिन पुराने थे, जबकि 3 चोटें करीब 1 दिन पुरानी थीं. सूत्रों की माने तो डॉक्टर्स का कहना है कि जो चोट मात्र एक दिन पुरानी है, उससे मौत नहीं हो सकती हालांकि चोट एक दिन पहले भी कैसे लगी, ये भी बड़ा सवाल है। चोट किस हालात में लगी, डॉक्टरों का पैनल इसकी भी समीक्षा कर रहा है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। नीट यूजी लीक मामले में भाजपा नेता दिनेश बिवाल और उसके भाई मांगीलाल बिवाल को गिरफ्तार किया गया है। दोनों भाइयों के खिलाफ राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने कार्रवाई की है। पूछताछ में पता चला है कि दोनों भाइयों ने 30 लाख रुपए की कीमत पर पेपर खरीदा था। इसे राजस्थान के सीकर जिले के राकेश मंडवारिया से खरीदा गया था।