नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल और असम के चुनाव परिणामों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फिर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और कुछ अन्य लोग टीएमसी की हार पर खुश हो रहे हैं। उन्हें यह बात साफ तौर पर समझ लेनी चाहिए कि असम और बंगाल के जनादेश की चोरी, भारतीय लोकतंत्र को खत्म करने के अपने मिशन में भाजपा की ओर से उठाया गया एक बड़ा कदम है। छोटी-मोटी राजनीति को एक तरफ रख दें। यह किसी एक पार्टी या दूसरी पार्टी की बात नहीं है।
भाजपा के मिशन के तहत उठाया गया कदम
राहुल गांधी ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि असम और पश्चिम बंगाल में ‘जनादेश की चोरी’ देश के लोकतंत्र को नष्ट करने के भारतीय जनता पार्टी के ‘मिशन’ के तहत उठाया गया बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि यह बात कांग्रेस के ‘कुछ लोगों’ और उन दूसरे लोगों को अच्छी तरह समझने की जरूरत है जो पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार से खुश हो रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि क्षुद्र राजनीति को किनारे रखें, यह किसी एक पार्टी या दूसरी पार्टी के बारे में नहीं है, यह भारत के बारे में है।
👉 यह भी पढ़ें:
- ममता बनर्जी ने सीएम पद छोड़ने से किया इनकार, कहा-जब मैं चुनाव हारी ही नहीं तो इस्तीफा क्यों दूंगी
- बंगाल और असम के नतीजों पर बोले राहुल गांधी-चुनाव चोरी, संस्था चोरी- अब और चारा ही क्या है
- सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी से छीनी भवानीपुर सीट, 15 हजार से ज्यादा के अंतर से हराया
- पश्चिम बंगाल में हार के बाद बोलीं ममता बनर्जी-भाजपा दानवों की पार्टी, 100 से ज्यादा सीटें लूटी
ममता के आरोपों का किया था समर्थन
इससे पहले राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वोट चोरी के आरोपों का भी समर्थन किया था। राहुल गांधी ने कहा था कि असम और बंगाल चुनाव के नतीजे चुनाव आयोग के समर्थन से भाजपा द्वारा चुराए गए जनादेश के स्पष्ट मामले हैं। हम ममता जी से सहमत हैं। बंगाल में 100 से अधिक सीटें चुराई गई हैं। हमने यह पहले भी मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और लोकसभा चुनाव 2024 में देखा है।’


