ईरान में महंगाई के ख़िलाफ उबाल: पांचवें दिन भीषण प्रदर्शन, झड़पों में तीन की मौत
ईरान में बढ़ती महंगाई के विरोध में लगातार पांचवें दिन भी कई शहरों में प्रदर्शन जारी रहे। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, लोरेस्तान प्रांत के अजना शहर में हुए प्रदर्शनों के दौरान “तीन लोगों की मौत” हो गई है।
गुरुवार को अजना में हुए विरोध प्रदर्शनों की तस्वीरों में आगजनी के दृश्य सामने आए हैं।, प्रदर्शनकारियों को अजना शहर के केंद्रीय पुलिस स्टेशन के सामने आग लगाते हुए देखा गया।
ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन प्रदर्शनों के दौरान एक पुलिस मुख्यालय पर भी हमला किया गया, जिसमें “तीन लोगों की मौत और 17 लोगों के घायल होने” की खबर है।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ आंसू गैस और गोलियों का इस्तेमाल किया।




