👉 यह भी पढ़ें:
- ट्रंप का ईरान को कड़ा संदेश: ‘होर्मुज स्ट्रेट पर हमारा पूरा नियंत्रण’, बढ़ सकता है तनाव
- ईरान की ओर बढ़ रहे जहाज पर US Navy का बड़ा एक्शन, हेलफायर मिसाइलों से किया इंजन रूम तबाह
- US-Iran Conflict: ईरान के ‘अचानक मिसाइल हमले’ का अमेरिकी दावा, जवाब में अमेरिका-सऊदी की संयुक्त एयरस्ट्राइक से मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
- Iran vs US Breaking News: होर्मुज़ स्ट्रेट के पास अमेरिका का बड़ा एयरस्ट्राइक, 10 ईरानी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा
- होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा तनाव: अमेरिकी सेना का बड़ा दावा, ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ अभियान शुरू
- ईरान युद्ध के बीच स्विट्जरलैंड का बड़ा फैसला , अमेरिकी सेना को हवाई क्षेत्र इस्तेमाल करने से रोका
0:00 left
कैरेबियन सागर में अमेरिकी सेना की बड़ी कार्रवाई: ड्रग तस्करी के जहाज पर घातक हमला, तीन की मौत
अमेरिकी सेना ने कैरेबियन सागर में कथित ड्रग तस्करी में शामिल एक जहाज को निशाना बनाते हुए बड़ा सैन्य ऑपरेशन अंजाम दिया। इस कार्रवाई में तीन तस्करों के मारे जाने का दावा किया गया है। हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जहाज़ को कुछ ही पलों में आग की लपटों में घिरते देखा जा सकता है।
अमेरिकी दक्षिणी कमान ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि 13 फरवरी को जॉइंट टास्क फोर्स ‘सदर्न स्पीयर’ ने नामित आतंकवादी संगठनों द्वारा संचालित एक पोत पर घातक सैन्य हमला किया।
पोस्ट में कहा गया कि खुफिया जानकारी के आधार पर पुष्टि हुई थी कि यह पोत कैरेबियन सागर में मादक पदार्थों की तस्करी के प्रमुख मार्गों से गुजर रहा था और ड्रग्स तस्करी में सक्रिय रूप से शामिल था। कार्रवाई के दौरान तीन तस्कर मारे गए, जबकि अमेरिकी सेना का कोई भी जवान घायल नहीं हुआ।
जारी वीडियो में एक नाव को समुद्र में चलते हुए दिखाया गया है, जिसके बाद वह अचानक विस्फोट के साथ आग की लपटों में घिर जाती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 13 फरवरी की इस कार्रवाई के बाद मौजूदा प्रशासन के तहत ड्रग्स से भरी नौकाओं पर की गई कार्रवाइयों में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 133 हो गई है। सितंबर की शुरुआत से अब तक कैरेबियन सागर और पूर्वी प्रशांत महासागर में कम से कम 38 ऐसे हमले किए जा चुके हैं।



