विवाद के बीच बीसीसीआई का बड़ा फैसला: केकेआर को मुस्तफ़िज़ुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश

Date:

विवाद के बीच बीसीसीआई का बड़ा फैसला: केकेआर को मुस्तफ़िज़ुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया है कि हालिया घटनाक्रमों को देखते हुए बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफ़िज़ुर रहमान को अपने स्क्वाड से बाहर करने का निर्देश दिया है।

देवजीत सैकिया कौन हैं, जो बने बीसीसीआई के नए सचिव? अब संभालेंगे जय शाह की  कुर्सी | Who is Devjit Saikia who became the new secretary of BCCI Now he  will take

देवजीत सैकिया ने कहा, “हाल के घटनाक्रम के बाद बीसीसीआई ने केकेआर को मुस्तफ़िज़ुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया है। यदि केकेआर किसी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की मांग करता है, तो बीसीसीआई इसकी अनुमति देगा।”

मुस्तफ़िज़ुर रहमान को लेकर भारत में बीते कुछ दिनों से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। यह विरोध बांग्लादेश में कथित तौर पर भीड़ द्वारा एक हिंदू युवक की हत्या की घटना के बाद तेज हुआ।

इस मुद्दे पर भारत में एक बीजेपी नेता और कई हिंदू धर्म गुरुओं ने केकेआर द्वारा मुस्तफ़िज़ुर को टीम में शामिल करने का विरोध किया। इतना ही नहीं, केकेआर के संयुक्त मालिक और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख ख़ान को ‘देशद्रोही’ तक कह दिया गया।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related