गंदे पानी मामले में विजेता नेताओं का जनता करे नागरिक अभिनंदन

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

देश के सबसे साफ शहर इंदौर में गंदे पानी से 15 मौतों के बाद अफसरों पर कार्रवाई हो चुकी है। इंदौर के सारे जनप्रतिनिधि इसी की मांग कर रहे थे। सीएम डॉ.मोहन यादव ने जनप्रतिनिधियों की पुकार सुनी और एक्शन लिया। अब नगरीय प्रशासन मंत्री, महापौर, नगर निगम के जलकार्य प्रभारी, इंदौर के सारे विधायक और पार्षद खुद को विजेता महसूस कर रहे हैं।

ये वही नेता हैं जो आपके दरवाजे पर आ-आ कर वोट मांग रहे थे। ये वही चेहरे हैं, जिन्हें आपने अपना तारणहार मानकर जिताया। लेकिन, इस पूरे घटनाक्रम में बेचारे इन नेताओं की कोई गलती नहीं। ये तो पार्षद, विधायक और महापौर हैं, ये भला क्या कर सकते। सारा काम तो अफसर करते हैं।

इसीलिए जब भागीरथपुरा में पाइपलाइन बदलने की फाइल अफसर दबा बैठे, तो ये आपके चुने हुए नेता कुछ कर नहीं पाए। जब गंदा पानी सप्लाई होता रहा तो ये बेचारे बोल नहीं पाए। जब मौतें होने लगीं, तो भी ये मुंह पर ताला मारकर बैठे रहे।

और तो और इस पूरे घटनाक्रम के बाद जब सीएम इंदौर आए और मीटिंग ली तब भी ये आपके चुने हुए चुनावी वीर मुंह में दही जमाकर बैठे रहे। खास बात यह कि इस मामले में अब भी कुछ नेता मुंह बंदकर ही बैठे हैं।

इसका सिर्फ एक ही कारण है-अफसर नहीं सुनते। इसीलिए कुछ नेता मुखर होकर और कुछ नेता पर्दे के पीछे से अफसरों को हटवाने में जुटे रहे। अब सीएम भी क्या करें, उनसे आपके द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधियों की मजबूरी नहीं देखी गई और उन्होंने इस मामले के दोषी अफसरों को तुरंत सजा दे दी।

अब आप भी नेताओं के साथ अफसरों के विरोध में खड़े हो जाओ, क्योंकि सारा दोष तो इन्हीं का है। आप अपने नेताओं के सुर में सुर मिलाते हुए एक अफसर विरोधी रैली भी निकाल सकते हो।

सच कहता हूं। इस पूरे मामले में अफसरों पर जीत दर्ज करने वाले महापौर, मंत्री, विधायकों और पार्षदों का नागरिक अभिनंदन करना चाहिए।

ये इसके हकदार हैं। इसलिए तैयारी शुरू कर दो। मकर संक्रांति पर ही सम्मान कर दो तो ज्यादा अच्छा रहेगा, क्योंकि 26 जनवरी अभी दूर है।

अगर आपने ऐसा नहीं किया तो यह साबित हो जाएगा कि आप अपने नेता के प्रति वफादार नहीं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा- RSS के तंत्र वाली रिजीम बदलेंगे

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि विपक्ष का लक्ष्य चुनाव के जरिए आरएसएस के तंत्र वाली रिजीम को बदलना है। उन्होंने राजनाथ सिंह के आरोपों पर पलटवार किया।

राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला: बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने युवाओं को राजनीतिक टकराव का मोहरा बनाने का भी आरोप लगाया।

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए फ्लाइट्स 20 अक्टूबर तक रद्द कीं

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए सभी उड़ानों को 20 अक्टूबर तक रद्द कर दिया है। रियाद, दम्माम और जेद्दा के रूट प्रभावित हैं।

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग जताई

मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी यात्रा के दौरान उठाई। उन्होंने नशा मुक्त समाज के लिए जन-जागरण की बात कही।