इंदौर में भाजपा का प्रशिक्षण शिविर शुरू, सात राज्यों के प्रतिनिधि शामिल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। इंदौर के डेली कॉलेज में भाजपा की राष्ट्रीय स्तर का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग  बुधवार को शुरू हुआ। इस प्रशिक्षण वर्ग में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, दादर और नगर हवेली, अंडमान और निकोबार के पदाधिकारी शामिल हुए। जिन राज्यों में चुनाव हैं, वहां के पदाधिकारियों को बुलाया नहीं गया था।

भाजपा के शिविर में तकनीक पर जोर

-वक्ताओं ने अलग-अलग राज्यों से आए प्रतिनिधियों को बताया कि वे किस तरह तकनीकी रूप से संगठन को मजबूत कर सकते हैं।

-डिजिटल माध्यमों से चुनावी रणनीति को प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई।

-शिविर में संभाग और जिला स्तर पर होने वाले शिविरों में पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देने पर भी चर्चा हुई।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने रखे विचार

– उद्घाटन सत्र में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, गुजरात के संगठन मंत्री रत्नाकर, पूर्व सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे और ओमप्रकाश धनखड़ ने पदाधिकारियों के समक्ष अपने विचार रखे।

 -शिविर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, गौरव रणदिवे, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा सहित अन्य नेता भी मौजूद थे।

भाजपा के शिविर में कुल 12 सत्र

 -इंदौर के डेली कॉलेज के  सभागृह में भाजपा के पश्चिम-मध्य क्षेत्र के प्रशिक्षण वर्ग का दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ।

-इसमें मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा, दमन-दीव और दादरा नगर हवेली सहित सात राज्यों से आए प्रतिनिधि शामिल हैं।

-इस कार्यक्रम में 286 से अधिक प्रतिनिधि उपस्थित हैं।

– प्रशिक्षण वर्ग में कुल 12 सत्र रखे गए हैं, जिनमें संगठनात्मक नीतियां, जनसंपर्क रणनीति और आगामी राजनीतिक चुनौतियां जैसे विषय शामिल हैं।

 भाजपा अध्यक्ष खंडेलवाल ने खड़गे पर किया वार

– भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने की परंपरा काफी पुरानी है।

-पंचायत और मंडल स्तर पर 1313 प्रशिक्षण पूरे हो चुके हैं, और अब जिला स्तर के कार्यकर्ताओं के लिए यह सत्र आयोजित किया जा रहा है।

-उन्होंने बताया कि प्रतिनिधियों को विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

-खंडेलवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणियां गैर-जिम्मेदाराना बताया।

-खंडेलवाल ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न केवल देश, बल्कि विश्व स्तर पर एक लोकप्रिय और सम्मानित नेता हैं, और उनके प्रति इस तरह की भाषा का प्रयोग निंदनीय है।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का नवंबर में भारत दौरा तय, दिल्ली आएंगे 23-25 तारीख़ को

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का नवंबर में भारत दौरा तय हो गया है। 23 से 25 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में यह यात्रा होगी। इस दौरान द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होगी।

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता। इस जीत से भारत का 28 साल का पदक सूखा खत्म हुआ।

भारत के सबसे बड़े SIR स्कैंडल पर केजरीवाल की तीन अहम मांगें

भारत के सबसे बड़े SIR स्कैंडल को लेकर अरविंद केजरीवाल ने तीन अहम मांगें रखीं। उन्होंने SIR प्रक्रिया को रद्द करने और चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग की।

बांधवगढ़ रिजर्व में गौर का कुनबा बढ़ा, कान्हा में वन भैंसे को पुनः बसाया गया

बांधवगढ़ रिजर्व में गौर का कुनबा बढ़ा है, जबकि कान्हा में वन भैंसे को पुनः बसाया गया है। यह दोनों वन्यजीव संरक्षण प्रयास सफल साबित हो रहे हैं।

एमपी सरकार बदलेगी अग्निवीरों की नौकरी नियम, कोटा 10% से बढ़ाकर 20% करेगी

मध्य प्रदेश सरकार अग्निवीरों की नौकरी नियम में बदलाव करेगी। आरक्षण कोटा 10% से बढ़ाकर 20% करने की तैयारी जारी है।

फेसबुक पर ड्राय फ्रूट का झूठा विज्ञापन, इंदौर में ऑनलाइन ठगी की वारदात

इंदौर में फेसबुक पर ड्राय फ्रूट का झूठा विज्ञापन देखकर ऑनलाइन ठगी की वारदात सामने आई है। पीड़ित महिला के खाते से ₹91,000 की ठगी हुई।

मप्र में अगले चार दिन भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में अगले चार दिन भारी बारिश की संभावना के कारण मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 25 और 26 सितंबर को विशेष सावधानी जरूरी है।

इंदौर में नो यूपीआई डे: व्यापारी बारकोड बॉक्स काले कपड़े से ढंकेंगे

इंदौर में व्यापारी 23 सितंबर को नो यूपीआई डे मनाएंगे और काले कपड़े से यूपीआई बारकोड को ढंककर विरोध जताएंगे। यह 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट के खिलाफ है।

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट: हाईकोर्ट ने 160 पेड़ों और सैकड़ों पक्षियों की सुरक्षा की मांग की

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत पेड़ों की कटाई और पक्षियों के संरक्षण को लेकर हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा। मेट्रो निर्माण में पर्यावरण संरक्षण चुनौती बनी हुई है।

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार मिला

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का भंडार मिला है। यह खोज महानदी बेसिन में समुद्र मंथन अभियान की पहली बड़ी सफलता है।