बंगाल में चुनाव आयोग के पोस्ट से बवाल, एक्स पर लिखा- चुनाव आयोग की तृणमूल कांग्रेस को दो टूक…

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही दिनों मतदान होना है। इस बीच टीएमसी और चुनाव आयोग के बीच जमकर ठन गई है। तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने जहां चुनाव आयोग पर उन्हें भगाने का आरोप लगाया, वहीं चुनाव आयोग ने एक ट्वीट ने बवाल मचा दिया है।

उल्लेखनीय है कि टीएमसी का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिलने गया था। मुद्दा वोटर लिस्ट में से करीब 91 लाख लोगों के नाम काटे जाने का था। बाहर निकलकर टीएमसी सांसदों ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने उन्हें भगा दिया। डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि चुनाव आयोग ने कहा कि यहां से निकल जाओ। ठीक इसी समय चुनाव आयोग के एक्स हैंडल से हिंदी में एक पोस्ट किया गया। इसके बाद बवाल मच गया।

चुनाव आयोग के पोस्ट  में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और उनके सहयोगियों की मुस्काराती हुई तस्वीर है। इसके साथ ही लिखा है-

चुनाव आयोग की तृणमूल कांग्रेस को दो टूक

पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव:

भय रहित,

हिंसा रहित,

धमकी रहित,

प्रलोभन रहित,

छापा रहित,

बूथ एवं सोर्स जामिंग रहित होकर ही रहेंगे।

इससे पहले टीएमसी सांसद ने लगाए थे आरोप

चुनाव आयोग के दफ्तर से निकलने के बाद सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने मीडिया से कहा कि मैं आपको बताना चाहता हूं कि 7 मिनट की मीटिंग में मुख्य चुनाव आयुक्त ने हमसे क्या कहा। उनके साथ डेलिगेशन में शामिल पार्टी के कई और नेता भी थे। डेरेक ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने हमसे कहा- Get Lost. आगे उन्होंने बगल में खड़े साथी सांसद से पूछा कि गेट लॉस्ट का हिंदी क्या होता है। जवाब मिला- निकल जाओ यहां से। उन्होंने आरोप लगाया कि इलेक्शन कमीशन ने आखिर में हमसे कहा निकल जाओ, तो हम निकल आए।

केजरीवाल बोले-इज्जत मत उछालिए

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग के उस एक्स पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस को ‘दो टूक’ जवाब दिया है। आयोग की एक्स पोस्ट को रिपोर्ट करते हुए अरविंद ने लिखा कि अब ये कहने की भी ज़रूरत नहीं कि चुनाव आयोग सीधे बीजेपी से निर्देश लेकर और बीजेपी के अंडर में काम कर रहा है। ये अब जग ज़ाहिर है और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कम से कम ऐसी भाषा के ट्वीट करके इतने अहम संस्थान की इज्जत तो सरेआम मत उछालिये।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई

भोपाल में डीआरआई ने महिला यात्री से 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अभिषेक शर्मा ने 69वां छक्का लगाकर टी20 में बनाया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने टी20 में कैलेंडर ईयर रिकॉर्ड के बराबर छक्के लगाए। उन्होंने सबसे तेज 2,000 टी20I रन भी पूरे किए।

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूकी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूसी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीएम योगी बोले- धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा, युद्ध में बम-गोले भी दागूंगा

सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर लगाई रोक

इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने पर DGCA ने MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।

CJP 16 अक्टूबर को CP के सेंट्रल पार्क से तिरंगा यात्रा निकालेगी: अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP से तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी को साक्ष्य पेश करना होगा, सुनवाई 29 अक्टूबर को

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी को अदालत में साक्ष्य पेश करने का निर्देश मिला है। सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। मामले में ₹41,000 करोड़ की संपत्ति शामिल है।

राष्ट्रपति भवन में दिवाली पर होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

राष्ट्रपति भवन में रामायण की स्क्रीनिंग 5 नवंबर 2026 को दिवाली पर प्रस्तावित है। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म की तैयारी जोरों पर है।

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, निवेशक सतर्क

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई। निवेशक सतर्क हैं और बाजार में मुनाफावसूली देखी गई।

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन हुआ, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष। सेवानिवृत्त जज अरुण सिंह सहित अन्य सदस्यों की नियुक्ति।