अपने बयान पर पलटवार से भड़कीं नवनीत राणा, कहा- ओवैसी को पाकिस्तान भेज दो, वहां जाकर वह 10 नहीं, 20 बच्चे पैदा करें

Date:

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की भाजपा नेता नवनीत राणा के हिंदुओ से चार-चार बच्चे पैदा करने वाले बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने राणा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा था कि चार नहीं आप आठ बच्चे करो, हमें क्या? इस पर अब राणा ने कहा है कि ओवैसी को पाकिस्तान भेज दो, वह 10 नहीं 20 बच्चे पैदा करें।

उल्लेखनीय है कि नवनीत राणा ने कुछ समय पहले कहा था कि उन्होंने किसी मौलवी को बोलते सुना था कि वह 19 बच्चों में भी खुश नहीं हैं। अगर भारत को बचाना है तो हिंदुओं को कम से कम चार बच्चे तो करने ही चाहिए। इसका जवाब देते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को अमरावती में कहा था कि चार नहीं आप आठ बच्चे करो, हमें क्या?

अब नवनीत राणा ने औवेसी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि लोकतंत्र बदल रहा है। ओवैसी को इसपर बोलना चाहिए। अगर आपको इस देश में रहना है, तो आपको संविधान का सम्मान करना चाहिए। नवनीत राणा ने ओवैसी की भारतीय नागरिकता रद्द करने की मांग तक रख दी। उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी को पाकिस्तान भेज दिया जाना चाहिए। वहां जाकर वह 10 नहीं, 20 बच्चे पैदा करें। नवनीत राणा ने आगे कहा कि ओवैसी, हम जानते हैं आपके दिमाग में क्या चल रहा है। डेमोक्रेसी पर बोलो. आप संसद के सदस्य हैं। आप संविधान का सम्मान नहीं करते। आप भारत माता की जय नहीं कहते। आप वंदे मातरम् नहीं कहते, तो आप इस देश में क्या मानते हैं?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related