बीएमसी चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, 12 निलंबित पार्षद बीजेपी में शामिल, महाराष्ट्र की सियासत गरमाई
महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बीएमसी चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए उसके सभी 12 निलंबित पार्षद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने इन सभी पार्षदों को औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई।
👉 यह भी पढ़ें:
- मध्यप्रदेश में कहीं फेल न हो जाए राहुल गांधी का ‘नटराजन दांव’, अंतिम समय भाजपा कर सकती ‘खेला’
- Bihar Vidhan Parishad के लिए भाजपा ने भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को बनाया उम्मीदवार, जदयू ने निशांत कुमार को उतारा
- K. Annamalai : तमिलनाडु में भाजपा की राजनीति से अलग हुए अन्नामलाई, नितिन नवीन ने मंजूर किया इस्तीफा
- Rajya Sabha Election : कांग्रेस का बड़ा दांव, पवन खेड़ा को मिला राज्यसभा टिकट

पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद रवींद्र चव्हाण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा,
“भाजपा परिवार की विकासोन्मुखी और जनहितैषी कार्यशैली से प्रेरित होकर, उबाथा समूह के कल्याण ग्रामीण उप-जिला प्रमुख राहुल भगत ने विकास का ‘कमल’ अपने कंधों पर उठाया। इस अवसर पर भाजपा परिवार में उनका स्वागत किया गया और उन्हें भाजपा के भविष्य के सफर के लिए शुभकामनाएं दी गईं।”
दरअसल, ठाणे जिले के अंबरनाथ नगर परिषद चुनाव के दौरान इन पार्षदों ने बीजेपी के साथ मिलकर अंबरनाथ विकास अघाड़ी (AVA) नाम से गठबंधन बनाया था। नई पार्टी गठित करने के बाद कांग्रेस ने इन सभी पार्षदों को निलंबित कर दिया था, लेकिन अब ये सभी औपचारिक रूप से बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
अंबरनाथ नगर परिषद चुनाव में शिंदे गुट की शिवसेना सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 27 सीटें जीतीं, लेकिन बहुमत से चार सीट पीछे रह गई। वहीं बीजेपी को 14, कांग्रेस को 12 और एनसीपी को 4 सीटें मिली थीं।
इस चुनाव में बीजेपी ने सियासी चौंकाने वाला दांव खेलते हुए सबसे बड़ी पार्टी शिंदे गुट की शिवसेना को दरकिनार कर कांग्रेस और एनसीपी के साथ हाथ मिलाया। एक निर्दलीय पार्षद को साथ लेकर अंबरनाथ विकास अघाड़ी ने 32 पार्षदों का समर्थन जुटाया और बहुमत के आंकड़े 30 को पार कर लिया।
बीएमसी चुनाव से पहले यह घटनाक्रम महाराष्ट्र की राजनीति में नए समीकरणों और संभावित उठापटक के संकेत दे रहा है।


