0:00
0:00 left
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा आज
अयोध्या में प्रभु राम के मंदिर को लेकर हिन्दुओं के 500 साल की तपस्या आज खत्म होगी . आज 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. आज प्रभु रामलला मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे, जिसके बाद रामभक्त अपने भगवान के दर्शन कर सकेंगे. प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर बेहद भव्य तैयारियां की गई है. ये उत्सव ऐसे मनाया जा रहा हैं जैसे पहले शायद कभी नहीं मनाया गया हो.

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 16 जनवरी से ही मंदिर परिसर में पूजा की तमाम विधियां और अनुष्ठान किए जा रहे हैं, ये सारे विधि विधान आज प्राण प्रतिष्ठा के साथ संपन्न हो जाएंगे. आज भी मंदिर में कई सारी विधियां होंगी. प्राण प्रतिष्ठा समारोह दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और एक बजे तक चलेगा.मुहूर्त १२ बजकर २९ मिनट ८ सेकंड से १२ बजकर ३० मिनट ३२ सेकंड का है | रामलला प्राण प्रतिष्ठा से पहले आज भी कई तरह की विधियाँ की जाएंगी. 22 जनवरी के पूजन की शुरूआत नित्य पूजन हवन पारायण से होगी, इसके बाद देवप्रबोधन, प्रतिष्ठापूर्वकृत्य, देवप्राण प्रतिष्ठा, महापूजा, आरती, प्रासादोत्सर्ग, उत्तरांगकर्म, पूर्णाहुति, आचार्य को गोदान, सहित कर्मसमाप्ति की विधि की जाएगी.
👉 यह भी पढ़ें:
- राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा अपडेट: चंपत राय और अनिल मिश्रा को SIT से क्लीन चिट, लेकिन जांच अभी बाकी
- राम मंदिर में पुजारियों के लिए नया ड्रेस कोड लागू, जानिए क्या हैं नए नियम
- Ram Mandir Donation Row: राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र, राम मंदिर चंदे की कथित गड़बड़ी पर मांगी स्वतंत्र जांच
- Ram Mandir चढ़ावा चोरी पर प्रियंका चतुर्वेदी ने साधा निशाना, कहा-जिम्मेदारी भाजपा, विहिप और संघ की
- Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामले पर आप ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान, केजरीवाल बोले- दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही सरकार
- Ayodhya Ram Mandir : चढ़ावा चोरी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुचा, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई



