भावुक  हुईं उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा,गले लग दी एक-दूसरे को बधाई 

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

0:00

0:00 left

भावुक हुईं उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा,गले लग दी एक-दूसरे को बधाई

उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा दोनों ने राम मंदिर के आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी.

अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हो चुका है. प्रधानमंत्री मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद जैसे ही इस मंदिर का उद्घाटन किया, वैसे ही कार्यक्रम में शामिल सभी मेहमानों के चेहरे खिल उठे. वहीं, कुछ मेहमान भगवान राम के बालस्वरूप को देखकर भावुक हो गए. ऐसे ही नेताओं में बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा थीं जो उस क्षण भावुक हो गई थीं. दोनों ने गले लगकर एक-दूसरे को बधाई दी..

राम मंदिर आंदोलन की वो नेत्रीं, जो प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह में गले मिलकर रो  पड़ीं... देख सबकी आंखें नम - sadhvi ritambhara uma bharti emotional at  ayodhya ram mandir pran ...

राम मंदिर के आंदोलन में इन दोनों का भी अहम योगदान रहा है. दोनों ने 1992 में कार सेवा की थी.उमा भारती ने साध्वी ऋतंभरा के साथ मिलकर अयोध्या मसले पर आंदोलन शुरू किया. वहीं, साध्वी ऋतंभरा १९८० के दशक में दशक में राम मंदिर आंदोलन का प्रमुख चेहरा बन गईं थीं. तब इन्होंने हिंदू जागृति अभियान की कमान संभाली थी. 6 दिसंबर, 1992 को जब अयोध्या में विवादित ढांचा गिराया गया तब साध्वी ऋतंभरा वहीं पर थीं. बाबरी विध्वंस के लिए 68 नामजद आरोपियों में इनका भी नाम था.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सजा में भी मजा लेते रहे आईडीए के बाबू, तीन महीने से भाजपा नेता के यहां हाजिरी!

आईडीए के बाबू विनोद दुबे को सजा के दौरान भाजपा नेता के यहां हाजिरी लगाते पाया गया।

एशियन गेम्स 2026: वीवीएस लक्ष्मण होंगे भारतीय टीम के कोच

एशियन गेम्स 2026 में वीवीएस लक्ष्मण भारतीय टीम के कोच होंगे। उनकी कोचिंग में टीम का प्रदर्शन कैसा रहेगा, यह देखने लायक होगा।

BRICS समिट: 11 सितंबर को दिल्ली में सरकारी दफ्तर बंद

BRICS समिट के कारण 11 सितंबर को दिल्ली में सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। यह सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए है।

शेयर बाजार में गिरावट, निवेशकों को ₹87279 करोड़ का नुकसान

शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों को ₹87,279 करोड़ का नुकसान हुआ। घरेलू सूचकांक लगातार चौथे दिन दबाव में रहे।

रीवा-सीधी हादसे में कई घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुख और सहायता का ऐलान

रीवा-सीधी मार्ग हादसे में कई घायल हुए हैं, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सहायता की घोषणा की है।

मध्य प्रदेश के पूर्वी जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी। छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम में अत्यधिक बारिश की संभावना।

कार्गो में धुआं, एयर इंडिया की उड़ान लखनऊ में सुरक्षित उतरी

एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX 1253 में धुएं का संकेत मिलने के बाद लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग की गई।

केदारनाथ धाम के लिए 15 से हेलीकॉप्टर सेवा, बुकिंग 7 से

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा 15 सितंबर से शुरू होगी, टिकट बुकिंग 7 सितंबर से। चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य।

कूनो पार्क से लापता मादा चीता निर्वा 13 दिन बाद सुरक्षित मिली

कूनो नेशनल पार्क से लापता मादा चीता निर्वा 13 दिन बाद सुरक्षित मिली है। वन विभाग की विशेष टीमों ने उसे खोज निकाला।

रजिस्टर्ड पर्चे पर ही बिकेंगी दवाएं, विक्रेताओं को रिकॉर्ड रखना अनिवार्य

दवाएं अब केवल पंजीकृत चिकित्सक के पर्चे पर बेची जाएंगी। विक्रेताओं को रिकॉर्ड रखना अनिवार्य होगा।