देश में २४ करोड़ लोग गरीबी रेखा से आए बाहर ,नीति आयोग की रिपोर्ट,९ साल में दिखा बदलाव
नीति आयोग की सामने आई रिपोर्ट में भारत की सुखद तस्वीर सामने आई है | बीते ९ सालों में २४ करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से बहार आए हैं | गौरतलब है कि बीते वर्षों में सरकार नई-नई योजनाएं लेकर आई. जिसका असर देखने को मिला है..
नीति आयोग की नई रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि पिछले नौ सालों में 24.82 करोड़ भारतीय गरीबी रेखा से बाहर आए हैं. उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान में आंकड़ें सुखद हैं |
बीते वर्षों में सरकार नई-नई योजनाएं लाई है . जिसका असर देखने को मिला है. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, जन धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी कई योजनाओं ने गरीबी को कम करने में अहम भूमिका निभाई है. यूपी, बिहार, एमपी और राजस्थान में अधिक असर दिखा है |



