ओवैसी ने कहा-उनका सपना है हिजाब पहनने वाली लड़की एक दिन बने पीएम, भाजपा नेता नितेश राणे ने कहा-ऐसा कभी नही होगा

Date:

नई दिल्ली। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को सोलापुर में कहा कि उनका सपना है कि भविष्य में एक दिन हिजाब पहनने वाली बेटी इस देश की प्रधानमंत्री बने। उन्होंने कहा कि यह सपना केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि उस संविधान की भावना को दर्शाता है, जो सभी नागरिकों को समान अधिकार और अवसर देता है।

ओवैसी ने भारत और पाकिस्तान के संवैधानिक प्रावधानों की तुलना करते हुए समान नागरिक अधिकारों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान हर नागरिक को बराबर अवसर देता है, जबकि पाकिस्तान के संविधान में प्रधानमंत्री जैसे सर्वोच्च पद के लिए धार्मिक शर्तें तय की गई हैं। ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान के संविधान में साफ लिखा है कि केवल एक विशेष धर्म का व्यक्ति ही प्रधानमंत्री बन सकता है, लेकिन बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए भारत के संविधान में यह स्पष्ट रूप से कहा गया है कि भारत का कोई भी नागरिक प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मेयर बन सकता है। उन्होंने इसे भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत बताया।

ओवैसी ने कहा कि उनका सपना है कि भविष्य में एक दिन हिजाब पहनने वाली बेटी इस देश की प्रधानमंत्री बने। उन्होंने कहा कि यह सपना केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि उस संविधान की भावना को दर्शाता है, जो सभी नागरिकों को समान अधिकार और अवसर देता है। भारत का संविधान धर्म, जाति या पहनावे के आधार पर किसी भी तरह के भेदभाव की इजाजत नहीं देता।

महाराष्ट्र के मंत्री राणे ने कहा-ऐसा नहीं होगा

ओवैसी के बयान पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने कहा कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है और यहां हिजाब या बुर्का पहनने वाली महिलाएं तो प्रधानमंत्री बनेंगी और ही मुंबई की मेयर। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग ऐसे पदों की इच्छा रखते हैं, उन्हें इस्लामिक देशों में जाना चाहिए।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हैदराबाद। आईपीएल 2026 के तहत शनिवार को हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हरा दिया।  राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई 184 रन ही बना सकी। चेन्नई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 18 रन बनाने थे लेकिन वह लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सकी। हेनरिक के 59 रन की पारी काम आई चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद ने स्थिर बल्लेबाजी के साथ खेल की शुरुआत की और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ट्रैविस हेड की बदौलत 5 ओवर में बिना विकेट खोए 63 रन बनाए। दोनों ने 75 रनों की अच्छी साझेदारी निभाई, तभी ट्रैविस हेड का पहला विकेट गिरा और उसके तुरंत बाद एसआरएच के कप्तान ईशान किशन बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। दोनों विकेट मुकेश चौधरी ने लिए। इसके बाद एसआरएच ने कुछ और विकेट जल्दी गंवा दिए, लेकिन टीम बेहतर रन रेट बनाए रखने में कामयाब रही। इससे एसआरएच को अच्छा स्कोर बनाने में मदद मिली। सीएसके के एक और गेंदबाज जेमी ओवरटन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अभिषेक शर्मा (59 रन), अनिकेत वर्मा (2 रन) और नीतीश कुमार रेड्डी (12 रन) के तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए। हेनरिक क्लासेन एसआरएच के लिए उम्मीद की किरण थे, जो चौके लगा रहे थे, लेकिन अंशुल कंबोज की गेंद पर 59 रन बनाकर आउट हो गए। घरेलू मैदान पर खेलने और बल्लेबाजी के अनुकूल उच्च स्कोर वाली पिच होने के बावजूद एसआरएच 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाने में सफल रही। हिंगे का नहीं चला जादू, रेड्डी और मलिंगा काम आए सीएसके के सलामी बल्लेबाजों ने पहले ओवर में 15 रन बनाए, लेकिन दूसरे ओवर में नीतीश कुमार रेड्डी की पहली गेंद पर संजू सैमसन अपना विकेट दे बैठे। हेनरिक ने काम का कैच लिया पर उसी ओवर में एक बार और मौका मिला और गेंद हेनरिक के पास गई पर कैच ड्रॉप हो गया, जो एसआरएच को आगे जाकर काफी भारी पड़ा। आयुष म्हात्रे और ऋतुराज गायकवाड़ ने चौको छक्कों की बारिश कर दी। प्रफुल्ल हिंगे ने अपनी बॉलिंग से रिकॉर्ड बनाया है। वे काफी महंगे साबित हुए, उन्हें अपने पहले ओवर में 14 रन दिए और दूसरे ओवर में 24 रन दिए। नीतीश कुमार रेड्डी को मिला दूसरा विकेट और म्हात्रे 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ईशान मलिंगा ने भी अच्छी गेंदबाजी करते हुए रितुराज गायकवाड़, सरफराज खान और मैट शॉर्ट का विकेट झटका। दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेटर डेवाल्ड ब्रेविस अपना खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। लक्ष्य का पीछा करते-करते चेन्नई सुपर किंग्स के विकेट गिर गए, रन और गेंदों के बीच में गैप भी बढ़ गया। 6 विकेट गिरने के बाद भी सीएसके को भरोसा था शिवम दुबे पर, लेकिन वो भी 21 रन बनाकर 16वें ओवर में साकिब हुसैन की गेंद पर आउट हो गए। यहां से सीएसके का जीतना मुश्किल हो गया। प्रफुल्ल हिंगे ने डाला आखिरी ओवर जहां सीएसके को जीत के लिए चेस करना था। 18 रन और उन्होंने ओवरटन का विकेट ले के मैच पूरा एसआरएच के पक्ष में कर दिया।