राजस्थान के कांग्रेस नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय बीजेपी में शामिल
राजस्थान की कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे और चार बार के विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय सोमवार को बीजेपी में शामिल हो गए. बांसवाड़ा जिले के बागीदौरा से विधायक मालवीय ने कहा कि वह वागड़ क्षेत्र के विकास के लिए बीजेपी में शामिल हुए हैं. वागड़ दक्षिण राजस्थान में एक आदिवासी क्षेत्र है और इसमें बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिले शामिल हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- सुप्रीम कोर्ट में बोले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा-मुझे गिरफ्तार कर जलील करने की जरूरत नहीं
- कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को बड़ी राहत, 1984 के सिख विरोधी दंगे में हुए बरी, पीड़ित परिवार सुप्रीम कोर्ट में लगाएगा गुहार
- इंदौर में महिंद्रा शोरूम के मालिक कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल के घर में लगी आग, दम घुटने से मौत, पत्नी की हालत गंभीर
- 1964 को सिख दंगा केस में कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को उम्रकैद, एक अन्य मामले में पहले से ही है उम्रकैद
पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा- बीजेपी में शामिल होने का एकमात्र कारण वागड़ क्षेत्र का विकास है. अगर यहां का विकास कोई कर सकता है तो वह भारतीय जनता पार्टी है. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज के समय में कांग्रेस के पास कोई विकास का कोई विजन नहीं है.
बीजेपी में शामिल होते ही मालवीय ने आदिवासियों की आस्था के केंद्र मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग की है.
वे कांग्रेस से चार बार के विधायक, एक बार सांसद और दो बार राजस्थान सरकार में मंत्री भी रहे हैं. चर्चा हैं कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाए जाने से नाराज़ हो कर मालवीय ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है.


