👉 यह भी पढ़ें:
- Lok Sabha में जितेंद्र सिंह ने पेश किया पेपर लीक रोकने के लिए बिल, विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा
- Siddaramaiah अब नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, बढ़ती उम्र और राजनीति में भ्रष्टाचार का दिया हवाला
- Paper Leak पर जागी सरकार, अब बिल लाने की तैयारी, 10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का हो सकता है जुर्माना
- सिद्धारमैया ने कर्नाटक के सीएम पद से दिया इस्तीफा, राज्यसभा जाने से किया इनकार, राज्य की राजनीति में बने रहेंगे
- कर्नाटक में बड़ा सियासी भूचाल! क्या सिद्धारमैया देंगे इस्तीफा? DK शिवकुमार संग होगी अहम ब्रेकफास्ट मीटिंग
- लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल, पक्ष में 298 और विरोध में पड़े 230 वोट, नहीं मिल पाया दो तिहाई मत
0:00 left
मंदिरों पर टैक्स; राजनीतिक लाभ के लिए इसे गलत तरीके से पेश किया गया,सिद्धारमैया
कर्नाटक सरकार ने विधानसभा में मंदिरों पर टैक्स लगाए जाने का एक बिल पास किया है | इस पर भाजपा हमलावर है और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को हिंदू विरोधी बता रही है | हिंदू विरोधी होने के आरोप पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रतिक्रिया दी है सिद्धारमैया ने अपनी सरकार को हिंदू विरोधी बताए जाने पर बीजेपी पर निशाना साधा है.
दरअसल कर्नाटक विधानसभा में हिंदू धार्मिक संस्थान और धर्मार्थ बंदोबस्ती विधेयक 2024 में संशोधन लाने पर बीजेपी ने सिद्धारमैया सरकार पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाया था.

.मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक बयान जारी कर कहा, ऐसा लगता है कि इन आरोपों को राजनीतिक लाभ के लिए गलत तरीके से पेश किया गया. उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजेंद्र पर झूठ बोलने का आरोप लगाया. संशोधन पास होने के बाद विजेंद्र की ओर से किए गए ट्वीट का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा, ये साफ़ है कि बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष का पद उनके लिए आरक्षित कर रखा है जो झूठ बोलते हों. लगता है बीवाई विजेंद्र इस पद के लिए फिट हैं या शायद वो इस पद पर बने रहने के लिए अन्य बीजेपी नेताओं से प्रतिस्पर्धा कर कर रहे हैं.



