संदेशखाली ; शाहजहां की गिरफ्तारी हो, हाई कोर्ट
कलकत्ता हाई कोर्ट ने सोमवार को पश्चिम बंगाल पुलिस को निर्देश दिया है कि वह टीएमसी नेता शाहजहां शेख को गिरफ्तार करे. शाहजहां शेख़ पर 24 उत्तर परगना के संदेशखाली गांव में महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न करने और लोगों की जमीन हड़पने के आरोप हैं. राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि वह अपराध करने वाले को बचा नहीं रही है और सात दिन के भीतर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.
अदालत ने कहा कि संदेशखाली केस में शाहजहां शेख़, प्रवर्तन निदेशालय, सीबीआई, पुलिस अधीक्षक और पश्चिम बंगाल सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे राज्य के गृह सचिव को पार्टी बनाया जाए. कोर्ट ने निर्देश दिया- शाहजहां शेख को पुलिस गिरफ्तार करे.
👉 यह भी पढ़ें:
- ट्विशा शर्मा केस में बड़ा मोड़: हाई कोर्ट ने सास की अग्रिम जमानत रद्द की, CBI कार्रवाई का रास्ता साफ
- आसाराम को हाई कोर्ट से बड़ा झटका: रेप केस में उम्रकैद बरकरार, अब करना होगा सरेंडर
- संभल में नमाज के मामले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने डीएम-एसपी को लगाई फटकार, कहा- इस्तीफा दीजिए या तबादला करवा लीजिए
- पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड: हाईकोर्ट से गुरमीत राम रहीम को बड़ी राहत, तीन दोषियों की उम्रकैद बरकरार


