वायनाड सीट पर लेफ्ट ने उतारा उम्मीदवार

Date:

वायनाड सीट पर लेफ्ट ने उतारा उम्मीदवार

इस बार राहुल की वायनाड में जीत आसान नहीं दिख रही है. वायनाड सीट पर लेफ्ट ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है.

Wayanad Lok Sabha Election 2024: वामदलों ने ठोंका दावा, राहुल गांधी से वायनाड  सीट छोड़ने को कहा - Wayanad Lok Sabha Election 2024 Left parties stake  claim ask Rahul Gandhi to leave Wayanad seat

सीपीआई (एम) नेता वृंदा करात ने मंगलवार को मीडिया से कहा, ‘वायनाड सीट पर अभी सीपीआई ने अपने उम्मीदवार को घोषित कर दिया है. कॉमरेड एनी राजा, जिन्होंने महिला आंदोलन में बहुत जबरदस्त भूमिका अदा की. अभी वो पूरे एलडीएफ की तरफ से उम्मीदवार होंगी.वृंदा ने कहा, ‘राहुल गांधी और कांग्रेस को सोचना चाहिए. वो कहते हैं कि उनकी लड़ाई बीजेपी के ख़िलाफ़ है. केरल में आप बीजेपी के खिलाफ नहीं, आप लेफ्ट के खिलाफ आकर लड़ेंगे तो आप ख़ुद क्या मैसेज भेजेंगे. इसलिए उनको अपनी सीट के बारे में दोबारा सोचने की ज़रूरत है.सीपीआई (एम) और कांग्रेस इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं.ऐसे में राहुल गांधी की सीट पर ये दोनों सहयोगी आमने-सामने आने की स्थिति में पहुंच गए हैं.

वायनाड सीट पर लेफ्ट ने उतारा उम्मीदवार, राहुल गांधी पर क्या पड़ेगा असर -  BBC News हिंदी

गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव हार गए थे. जीत बीजेपी से स्मृति ईरानी को मिली थी.अमेठी गांधी-नेहरू परिवार की परंपरागत सीट रही थी लेकिन कांग्रेस इसे बचा नहीं सकी थी. शायद कांग्रेस को अमेठी में हार का अंदाज़ा था इसलिए केरल की वायनाड सीट से भी राहुल गांधी को उतारा गया था और वहाँ जीत मिली थी. केरल की वायनाड सीट से राहुल गांधी चार लाख से ज़्यादा वोट पाकर जीतने में सफल रहे थे.

तब कांग्रेस ने कहा था कि राहुल गांधी के इस सीट पर लड़ने से पार्टी केरल की 20 में से 15 सीटें जीतने में सफल रही. राहुल गांधी इस बार भी वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगे या नहीं? इस बारे में कांग्रेस की ओर से कोई बयान नहीं आया है.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीवीसी रिपोर्ट: अदालतों में लंबित 7200+ भ्रष्टाचार मामले

सीवीसी रिपोर्ट में भ्रष्टाचार के 7,229 लंबित मामले। इनमें 409 मामले दो दशक से अधिक समय से अदालतों में रुके हैं।

निरंजन बने साइबर सेल एडीजी, 30 सूबेदारों का प्रमोशन

मध्य प्रदेश में साइबर सेल एडीजी का पदभार निरंजन बी. वायंगणकर को सौंपा गया है। 30 सूबेदारों का प्रमोशन भी किया गया है।

बैंक यूनियनों की 11 सितंबर को हड़ताल, सेवाएं प्रभावित

बैंक यूनियनों की हड़ताल से सेवाएं प्रभावित होंगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 11 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया है।

अफगानिस्तान टी20 सीरीज: संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में संजू सैमसन की वापसी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई दिशा मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों की FIR रद्द की

प्रदर्शनकारी छात्रों की एफआईआर रद्द होने से सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को राहत दी। कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में दर्ज एफआईआर को रद्द किया।

एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर लगाई रोक

NCLT ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर रोक लगाई। 5-सदस्यीय पीठ ने संपत्ति बिक्री पर भी रोक लगाई।

एससीओ में पीएम मोदी: आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म हों

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद के इकोसिस्टम को नष्ट करने पर जोर दिया।

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन की खराबी से मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।