असम कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राणा गोस्वामी भाजपा में शामिल
असम प्रदेश कांग्रेस को गुरुवार को एक झटका लगा है, उसके कार्यकारी अध्यक्ष ने ही पाला बदल लिया.पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राणा गोस्वामी ने पार्टी छोड़कर गुरुवार को बीजेपी ज्वाइन कर ली.असम के मंत्री पी हज़ारिका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिख कर यह जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट किया, असम कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राना गोस्वामी आज बीजेपी में शामिल हो गए. कुछ दिन पहले असम कांग्रेस के एक अन्य कार्यकारी अध्यक्ष पुरकायस्थ ने हमारे डबल इंजन सरकार का समर्थन किया था. असम कांग्रेस मुक्त होता जा रहा है.



