बीजेपी ये चाहती है कि लोग मान लें कि 2024 चुनाव के बाद कुछ नहीं;प्रशांत किशोर
राजनीतिक रणनीतिकार और जन सुराज अभियान के संयोजक प्रशांत किशोर ने कहा है कि बीजेपी ये चाहती है कि लोग ये मान लें कि 2024 के चुनाव के बाद आगे कुछ नहीं.

प्रशांत किशोर ने कहा, विपक्ष दूसरी बड़ी गलती कर रहा है. ये बहुत बड़ी रणनीतिक गलती है जिसे विपक्ष कर रहा है. कोई अगर ये कह रहा है कि इसके बाद कुछ नहीं होगा. ये तो बीजेपी चाहती है कि आप और हम ये मान लें कि 2024 के चुनाव के बाद आगे कुछ भी नहीं. जैसे ये पहला और आखिरी चुनाव हो और एक बार अगर जनता ने बीजेपी के पक्ष में जनादेश दे दिया, तो कोई सवाल मत करो.उन्होंने कहा कि 2024 में कोई जीते या कोई हारे. इसका मतलब ये नहीं कि देश में विपक्ष नहीं रहेगा, असहमति नहीं रहेगी. इस देश की समस्या नहीं रहेगी. देश में आंदोलन नहीं होने चाहिए या देश में प्रयास नहीं होने चाहिए, जो बीजेपी से इत्तेफाक नहीं रखते.

👉 यह भी पढ़ें:
- जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को चुनाव आयोग का नोटिस, बिहार के साथ ही बंगाल की मतदाता सूची में भी है नाम
- ऑपरेशन सिंदूर पर प्रशांत किशोर ने उठाया सवाल, कहा-जब हम पाकिस्तान को हरा रहे थे तो सीजफायर क्यों किया?
- पटना के गांधी मैदान से जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर गिरफ्तार, बीपीएससी के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे थे
- साल भर बाद बदल जाएगा निजाम;प्रशांत किशोर


