भारत यह एक देश नहीं, बल्कि एक उपमहाद्वीप है,राम पर भी भरोसा नहीं;ए राजा  

Date:

भारत यह एक देश नहीं, बल्कि एक उपमहाद्वीप है,राम पर भी भरोसा नहीं;ए राजा

तमिलनाडु के सत्तारूढ़ दल द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ए राजा ने विवादास्पद बयान दिया | पिछले हफ़्ते ए राजा ने कहा था कि भारत पारंपरिक दृष्टि से एक भाषा, एक संस्कृति वाला देश नहीं है.उन्होंने कहा था कि भारत यह एक देश नहीं, बल्कि एक उपमहाद्वीप है. एक मार्च को कोयंबटूर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के जन्मदिन के आयोजन में राजा ने कहा था, एक देश का मतलब है एक भाषा, एक संस्कृति, एक परंपरा. भारत एक देश नहीं बल्कि एक उपमहाद्वीप था. यहाँ तमिलनाडु एक देश है, जिसकी एक भाषा और एक संस्कृति है. मलयालम एक अन्य भाषा और संस्कृति है… इन सभी के एक साथ आने से ही भारत बना है – इसलिए भारत एक उपमहाद्वीप बनता है, एक देश नहीं.

DMK MP Jai Shree ram Bharat Mata ki Jai BJP reacts - जय श्रीराम, भारत माता  पर उठाया सवाल, ए राजा के बयान पर भड़की भाजपा; इंडिया गठबंधन को भी नहीं  बख्शा,

ए राजा ने बिलकिस बानो गैंग रेप केस में दोषियों की रिहाई पर कथित रूप से लगाए गए ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे ज़िक्र करते हुए कहा कि हम ऐसे लोगों के जय श्री राम और भारत माता कतई स्वीकार नहीं करेंगे. तमिलनाडु ये कभी स्वीकार नहीं करेगा. अपने लोगों को जाकर कह दीजिए कि हम राम के दुश्मन हैं.बयान पर जमकर विवाद हो रहा है. एक राजा की टिप्पणी से कांग्रेस की अगुआई वाला इंडिया गठबंधन भी बैकफुट पर दिख रहा है.यही वजह भी है कि कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत को कहना पड़ा कांग्रेस इस बयान से पूरी तरह असहमत है. उन्होंने कहा कि राम सबके हैं.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

K. Annamalai के आंदोलन से 24 घंटे मे 14 लाख लोग जुड़े, क्या कर पाएंगे थलापति विजय जैसा करिश्मा?

तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे पूर्व आईपीएस के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने तथा राजनीतिक आंदोलन सुरू करने की घोषणा की थी। अन्नामलाई के इस आंदोलन में 24 घंटे के भीतर करीब 14 लाख लोगों ने इसमें शामिल होने के लिए साइन-अप किया है।