0:00
0:00 left
इलेक्टोरल बॉन्ड; एसबीआई ने मांगा समय; एडीआर ने दायर की अवमानना याचिका
वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने गुरुवार को भारतीय स्टेट बैंक के इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी देने में और समय मांगने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में एक अवमानना याचिका दायर की है. इस याचिका को तत्काल सुनवाई के लिए लिस्ट करने की मांग की गई है. प्रशांत भूषण ने ये याचिका एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के हवाले से दायर की है.
प्रशांत भूषण ने चीफ़ जस्टिस के सामने पेश याचिका में कहा है कि एसबीआई ने इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ी जानकारी देने के लिए 30 जून तक का समय मांगा है, मंगलवार को संभवत इस पर सुनवाई हो सकती है. इस याचिका पर अवमानना याचिका दायर की जा रही है जिसे एसबीआई की याचिका के साथ ही लिस्ट किया जाए.इस सप्ताह एसबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में एक रिट याचिका दायर की और कोर्ट से अपील की थी कि उन्हें इलेक्टोरल बॉन्ड की विस्तृत जानकारी देने के लिए 30 जून तक का समय दिया जाए.
👉 यह भी पढ़ें:
- इलेक्टोरल बॉन्ड; ये चिंगारी नहीं शोला है; शत्रुघन सिन्हा
- दवा टेस्ट में फेल फार्मा कंपनियां;ख़रीदे करोड़ों के इलेक्टोरल बॉन्ड
- बीजेपी सांसद की कंपनी ने परियोजना में ठेका मिलने के बाद खरीदे थे इलेक्टोरल बॉन्ड
- इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ा डेटा जारी, बीजेपी को मिला 60 अरब का चंदा
- इलेक्टोरल बांड कालेधन को सफेद करने की भाजपाई गारंटी;अखिलेश यादव
- इलेक्टोरल बॉन्ड ने बीजेपी को लोकसभा चुनावों में अनुचित फायदा पहुंचाने की जमीन तैयार की;चिदंबरम



