भारतीय नौसेना का  ऑपरेशन, 35 समुद्री लुटेरों का सरेंडर

Date:

भारतीय नौसेना का ऑपरेशन, 35 समुद्री लुटेरों का सरेंडर

भारत का युद्धक जहाज आईएनएस कोलकाता अरब सागर में सभी 35 समुद्री लुटेरों को घेरने और उन्हें आत्मसमर्पण करने को मजबूर करने में कामयाब रहा है. भारतीय नौसेना के प्रवक्ता के एक्स हैंडल से किए एक ट्वीट में बताया गया है कि 40 घंटे तक चले अभियान के बाद अपहृत जहाज एमवी रुएन से चालक दल के 17 सदस्य सकुशल बचा लिए गए.इस ट्वीट में बताया गया, आईएनएस कोलकाता ने भारत के तट से लगभग 1,400 नॉटिकल मील (2,600 कि.मी.) दूर समुद्री लुटेरों के जहाज रुएन को रोका था.

Indian Navy: भारतीय नौसेना की बड़ी कामयाबी, 35 सोमालीयन समुद्री लुटेरों का  कराया सरेंडर - www.hindusthanpost.com

इस अभियान में आईएनएस सुभद्रा व समुद्री गश्ती विमान का साथ मिला. वहीं सी 17 एयरक्राफ्ट से भारतीय नौसेना के मार्कोस कमांडो के जवान जहाज पर उतारे गए. इन सब के सामूहिक प्रयासों ने समुद्री डकैतों के जहाज को रुकने के लिए मजबूर कर दिया.नौसेना के प्रवक्ता के अनुसार, जहाज की छानबीन करके वहां से अवैध हथियार, गोला-बारूद और प्रतिबंधित सामग्री साफ कर दी गई है.अपने बयान में भारतीय नौसेना ने बताया कि जहाज पर अभियान शुरू करने से पहले उसने लुटेरों से तुरंत सरेंडर करने और बंधक लोगों को छोड़ने को कहा गया.बताया गया है कि ये सभी समुद्री लुटेरे सोमालिया के रहने वाले हैं.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

K. Annamalai के आंदोलन से 24 घंटे मे 14 लाख लोग जुड़े, क्या कर पाएंगे थलापति विजय जैसा करिश्मा?

तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे पूर्व आईपीएस के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने तथा राजनीतिक आंदोलन सुरू करने की घोषणा की थी। अन्नामलाई के इस आंदोलन में 24 घंटे के भीतर करीब 14 लाख लोगों ने इसमें शामिल होने के लिए साइन-अप किया है।